{"_id":"69de0156861f56beee020a53","slug":"video-youth-body-found-hanging-from-tree-in-moga-2026-04-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"Moga: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था जशनप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moga: पेड़ से लटकी मिली युवक की लाश, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था जशनप्रीत
सोमवार को पंजाब के मोगा जिले के गांव मलके में एक खेत में पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान फरीदकोट जिले के गांव बुर्ज हरिके निवासी जशनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जशनप्रीत सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह रोजाना प्रैक्टिस के लिए मलके गांव जाता था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल भेज दिया। जांच अधिकारी एएसआई मंगल सिंह ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जाएंगे और मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।