फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, ऐसा क्या हुआ, रेहड़ीवाले ने अफसर को पीट डाला?

Thu, 30 Apr 2015 02:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Thu, 30 Apr 2015 02:52 PM IST
विज्ञापन

देखिए, ऐसा क्या हुआ, रेहड़ीवाले ने अफसर को पीट डाला?

rampage in rewari, officers beaten by mob

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए अफसर ने रेहड़ियां हटवा दीं। ऐसा होते देख रेहड़ीवालों को गुस्सा आया और उन्होंने अफसर की जमकर पिटाई की। देखिए तस्वीरें।

देखिए, ऐसा क्या हुआ, रेहड़ीवाले ने अफसर को पीट डाला?

rampage in rewari, officers beaten by mob

हरियाणा के रेवाड़ी में बस स्टैंड रोड से रेहड़ी हटाए जाने की कार्रवाई के दौरान रेहड़ी वालों के गुस्से का सामना बुधवार को नगर परिषद के ईओ को करना पड़ा। सर्कुलर रोड स्थित धक्का बस्ती के पास सड़क से अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान रेहड़ी वालों ने कार्यकारी अधिकारी विजयपाल यादव के कपड़े फाड़ने के साथ ही उनको बीच सड़क ही पीट दिया।

देखिए, ऐसा क्या हुआ, रेहड़ीवाले ने अफसर को पीट डाला?

rampage in rewari, officers beaten by mob

यही नहीं बस स्टैंड रोड पर 45 दिनों से रेहड़ी न लगाने के विरोध में सर्कुलर रोड पर करीब दो घंटे जाम भी लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस-प्रशासन के काफी प्रयास के बाद दो घंटे बाद जाम खोला जा सका। हुआ यूं कि अतिक्रमण मुक्त रेवाड़ी अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए नगर परिषद ईओ विजयपाल यादव अपनी टीम के साथ अंबेडकर चौक के पास सर्कुलर रोड पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देखिए, ऐसा क्या हुआ, रेहड़ीवाले ने अफसर को पीट डाला?

rampage in rewari, officers beaten by mob

यहां टीम ने ईओ के नेतृत्व में सड़क किनारे लगी रेहड़ियों को हटाना शुरू किया। बकौल ईओ इस दौरान धक्का बस्ती के पास से रेहड़ी वाले कई महिलाओं के साथ आए पत्थर, तराजू के बाट समेत अन्य सामान लेकर उनके ऊपर हमला बोल दिया। यही नहीं, उनके कपड़े भी फाड़ दिए। बचाव में आए अन्य कर्मियों से भी मारपीट हुई। किसी तरह मौके से निकलने के बाद रेहड़ी वालों ने सर्कुलर रोड पर ही जाम लगा दिया।

विज्ञापन

देखिए, ऐसा क्या हुआ, रेहड़ीवाले ने अफसर को पीट डाला?

rampage in rewari, officers beaten by mob

सूचना पर मॉडल टाउन, सिटी थाना पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन जाम नहीं खुला। बाद में सीटीएम मौके पर पहुंचे, लेकिन असंतुष्ट रेहड़ीवालों ने जाम नहीं खोला। अंत में प्रशासन के कड़े रुख के बाद जाम करीब दो घंटे बाद खोल जा सका। नगर परिषद कर्मी हरकेश ने बताया कि कार्यकारी अधिकारी से कहासुनी के दौरान ही पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर पर तीन बार कॉल की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed