फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस 2020: भारत-पाक के रिश्तों में तल्खी, अटारी-वाघा पर एक-दूसरे को नहीं दी मिठाई

Sun, 26 Jan 2020 05:26 PM IST
ajay kumar धीरज, अमृतसर (पंजाब)
धीरज, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 26 Jan 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
republic day 2020: Celebration Of Republic Day at Attari Wagah Border
Atari border

देश आज ( 26 जनवरी) 71 गणतंत्र दिवस मना रहा है। राजपथ पर भारतीय सेना अपने शौर्य और पराक्रम का प्रदर्शन कर रही है। वहीं आकाश में वायुसेना के लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर अपना करतब दिखा रहे हैं। हमारी महिला शक्ति भी किसी मुकाबले में कम नहीं है, इस बात का गवाह भी राजपथ बना। 

republic day 2020: Celebration Of Republic Day at Attari Wagah Border
अटारी बॉर्डर।

दुनिया उभरते भारत की शक्ति और शौर्य की गवाह बनी। लेकिन अनुच्छेद 370 हटने के बाद से भारत-पाक में तल्खी बरकरार है। तभी तो स्वतंत्रता दिवस के बाद अब गणतंत्र दिवस पर दोनों देशों के बीच मिठाईयों का आदान-प्रदान नहीं किया गया।अटारी-वाघा बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल और पाकिस्तानी रेंजरों ने एक-दूसरे को मिठाई नहीं दी।

republic day 2020: Celebration Of Republic Day at Attari Wagah Border
बीेएसएफ जवान।

अटारी बॉर्डर पर हजारों की भीड़ मौजूद है। देशभक्ति के नारे लग रहे हैं। सुबह रिट्रीट समारोह के दौरान तिरंगा झंडा ऊपर चढाया गया। वहीं शाम पांच बजे रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर में लगातार सीजफायर का उल्लघंन कर रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
republic day 2020: Celebration Of Republic Day at Attari Wagah Border
अटारी बॉर्डर।

भारतीय सेना भी पाक की हर हरकत का मुंहतोड़ जवाब देती है। इसी गर्मागर्मी के बीच इस बार अटारी-वाघा बार्डर पर मिठाई का अदान-प्रदान नहीं किया गया।भारत सरकार ने एक एतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया।

विज्ञापन
republic day 2020: Celebration Of Republic Day at Attari Wagah Border
सलामी देते हुए बीएसएफ जवान।

इसके बाद से ही पाकिस्तान पूरी दुनिया में हाथ-पैर मार रहा है लेकिन उसे कोई खास सफलता मिलती नहीं दिख रही है। पाक की इस हाताशा को भी एक कारण माना जा रहा है। तभी तो पाक पीएम दुनिया भर में भारत के खिलाफ भड़काऊ बयानबाजी कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed