फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नवरात्र स्पेशलः रोडवेज कराएगी नौ देवियों के दर्शन, जान लें रूट, किराया और टाइम टेबल

Wed, 10 Oct 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यमुनानगर (हरियाणा) Updated Wed, 10 Oct 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
Roadways introduced bus service in Navaratri for visit Goddess temple
मां दुर्गा
नवरात्र में अगर आप नौ देवियों के दर्शन करना चाहते हैं,तो आपके लिए अच्छी खबर है। दर्शन करने के लिए अब भक्तों को धक्के नहीं खाने पड़ेंगे। इसके लिए रोडवेज ने एक सीधी बस सेवा शुरू की है। आइए जानतें हैं इसके रूट, किराए और शेड्यूल के बारे में...
Roadways introduced bus service in Navaratri for visit Goddess temple
मां दुर्गा

दरअसल यह सेवा हरियाणा के यमुनानगर डिपो से कांगड़ा के लिए शुरू हुई है। बस नयना देवी, ज्वाला देवी के भी दर्शन कराएगी। कई महीने से बंद पड़े कटरा रूट पर भी बस चला दी गई है। जिससे वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को कम समय और रियायती किराए में सफर आसान हो गया है। हिमाचल बॉर्डर पर स्थित मां बाला सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर के लिए 17 अतिरिक्त ड्यूटियां शुरू की गई है। जिससे यात्रियों को माता के दर्शन के लिए बसें नहीं बदलनी पडे़गी। मंगलवार को जीएम रोडवेज की अध्यक्षता में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक में प्रत्येक रूट का किराया और ठहराव भी तय कर दिए गए हैं।

Roadways introduced bus service in Navaratri for visit Goddess temple
maa durga
ये होगा किराया
रूट                किराया             टाइम
कटरा             550 रुपए     सुबह 06-30 बजे
कांगड़ा           455 रुपए     सुबह 08-10 बजे
ज्वालाजी       390 रुपए      सुबह 08-10 बजे
मां बाला सुंदरी  55 रुपए    सुबह 5-40 से लेकर शाम को 4-40 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Roadways introduced bus service in Navaratri for visit Goddess temple
मां दुर्गा

कटरा रूट के स्टापेज
ड्यूटी इंस्पेक्टर मायाराम ने बताया कि कटरा रूट की बस यमुनानगर से चलकर अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट, जम्मू होते हुए शाम को कटरा पहुंचेगी। वापसी में इसी रूट से यमुनानगर आएगी। कटरा के लिए सुबह साढे़ छह बजे बस चलेगी, जो कि नवरात्रों की बाद भी रेगुलर चलाई जाएगी। इसके लिए और रूट नहीं बढ़ाए गए है। अगर यात्रियों की मांग रही तो रूट बढ़ा दिए जाएंगे।

यात्री पंकज अरोड़ा ने बताया कि वैष्णो देवी जाने के लिए अंबाला से बस पकड़नी पड़ती है। तकरीबन सभी बसें दिल्ली से आती हैं और उनमें पहले से ही सीट फूल होती है। ऐसे में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है या फिर ट्रेनों की भीड़ में जाना पड़ता है। अब यमुनानगर से सीधी बस मिलने से दर्शनार्थियों को माता के धाम पहुंचने में सहूलियत होगी। 

विज्ञापन
Roadways introduced bus service in Navaratri for visit Goddess temple
navratri, durga puja - फोटो : navratri, durga puja

त्रिलोकपुर माता दर्शन के लिए नया टाइम टेबल
टीटीआई लाल चंद ने बताया कि10 से 18 अक्तूबर तक यमुनानगर से त्रिलोकपुर मां बाला सुंदरी के दर्शन के लिए बसों के रूट बढ़ाए गए है। यमुनानगर से पहली बस सुबह 5 बजकर 40 मिनट पर रवाना होगी। उसके बाद सुबह 6-20, 6-50, 7-30, 8-15, 9-00, 9-40, 10-10, 11-00, 11-40, दोपहर 12-30, 1-00, 1-40, 2-30, 3-15, 4-10 व 4-40 पर अंतिम बस रहेगी।

फेस्टिवल सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में विभिन्न शक्तिपीठ और अन्य धार्मिक स्थलों के लिए यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए त्रिलोकपुर रूट पर बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। पहले नवरात्र पर सुबह साढे़ छह बजे कटरा के लिए भी बस होगी। इसके अलावा कांगड़ा जी और ज्वाला जी के लिए रेगुलर बस भेजी जा रही है। रविन्द्र पाठक, जीएम रोडवेज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed