फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

11.5 हजार फुट की ऊंचाई से गिरने वाले जवान ने मां से कहे थे आखिरी शब्द...पढ़कर रोने लगेंगे

Sat, 10 Nov 2018 09:11 AM IST
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
रिंपी गुप्ता, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Updated Sat, 10 Nov 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
sad story of indian army paratrooper hardeep singh
हरदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला

आगरा में 11.5 हजार फुट की ऊंचाई से गिरने से वाले पैरा बिग्रेड के जावन के गांव में मातम पसरा है। लोग नम आंखों से उन्हें याद कर रहे हैं। लेकिन मौत से एक दिन पहले उन्होंने अपनी से जो बात की वो आपको रूला देगी।

sad story of indian army paratrooper hardeep singh
हरदीप सिंह - फोटो : फाइल फोटो
गुरुवार को आगरा के मलपुरा के गामरी स्थित पैरा ड्रोपिंग जोन में एक बड़ा हादसा हुआ। 11.5 हजार फुट की ऊंचाई से गिरने से पैरा ब्रिगेड के जवान हरदीप सिंह की मौत हो गई थी। उनका पैराशूट नहीं खुला जिस वजह से वो हादसे का शिकार हो गए। हरदीप सिंह पंजाब के पटियाला के गांव तलवंडी मलिक के रहने वाले थे।
sad story of indian army paratrooper hardeep singh
सांकेतिक तस्वीर

हरदीप सिंह ने अपनी से कहा था कि मां मैं घर आ रहा हूं, तेरे हाथ की बनी मिठाई खाऊंगा। मेरी पसंद की सारी मिठाई बनाकर रखना। हरदीप सिंह मलिक 11 पैरा ब्रिगेड मीसा मारी असम में तैनात थे। जवान हरदीप सिंह (24) ने बुधवार को फोन पर अपनी मां अकविंदर कौर से बात भी की थी। मां बेटे की फरमाइश पूरी करने में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sad story of indian army paratrooper hardeep singh
सांकेतिक तस्वीर
लेकिन गुरुवार दोपहर को हरदीप की मौत की खबर आई। जैसे ही यह खबर हरदीप के पिता भूपिंदर सिंह को मिली, वे सन्न रह गए। हरदीप सिंह उनका इकलौता बेटा था और घर का अकेला कमाने वाला था। शनिवार दोपहर 12 बजे बेटे हरदीप का शव घर पहुंचेगा। परिवार ही नहीं, पूरे गांव में इस समय मातम का माहौल है। जवान हरदीप सिंह के ताया बलविंदर सिंह आर्मी से बतौर हवलदार रिटायर हैं।
विज्ञापन
sad story of indian army paratrooper hardeep singh
सांकेतिक तस्वीर

उन्होंने बताया कि हरदीप 19 अक्तूबर को दशहरे पर कुछ दिन की छुट्टी पर घर आया था। हादसे से एक दिन पहले ही हरदीप ने अपनी मां अकविंदर को फोन किया था कि वह 8 या 9 नवंबर को 15 दिन की छुट्टी पर घर आ रहा है। आगरा में ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेने के बाद ही वह पटियाला के लिए रवाना हो जाएगा।

इसलिए उसकी पसंद की सारी मिठाई बनाकर रखना। बलविंदर सिंह ने बताया कि हरदीप सिंह को परिवार वाले शादी करने को भी कह रहे थे। वह हर बार यही कहता था कि इस समय असम में पोस्टिंग है। जब किसी नजदीकी स्टेशन पर तैनाती होगी, तो वह शादी कर लेगा। हादसे के बाद से हरदीप की बहन रमनदीप कौर का रो-रोकर बुरा हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed