{"_id":"59294c644f1c1ba07b8b4572","slug":"salman-khan-s-first-tv-series-on-the-great-gama-a-wrestler-who-never-defeated-by-anyone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए एकलौता पहलवान, जो कुश्ती में किसी से नहीं हारा, दोबारा कोई ऐसा नहीं जन्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए एकलौता पहलवान, जो कुश्ती में किसी से नहीं हारा, दोबारा कोई ऐसा नहीं जन्मा
amarujala.com- Written by : खुशबू गोयल
Updated Sun, 28 May 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
मशहूर पहलवान गुलाम मोहम्मद यानि ग्रेट गामा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देखिए देश का ऐसा एकलौता और दुनिया का महान पहलवान, जो कुश्ती में कभी किसी से नहीं हारा। न ही इसके जैसा दूसरा पहलवान आज तक नहीं जन्मा।
मशहूर पहलवान गुलाम मोहम्मद यानि ग्रेट गामा
ये पहलवान आजकल चर्चा में है, क्योंकि सुपरस्टार सलमान खान प्रोड्यूसर बनने जा रहे हैं और वे पंजाब में जन्मे इस पहलवान पर टीवी सीरीज बनाएंगे। ये है मशहूर पहलवान गुलाम मोहम्मद यानि ग्रेट गामा। सलमान के भाई सोहेल खान पहलवान गुलाम मोहम्मद का किरदार निभाएंगे। सीरीज की पृष्ठभूमि गुलाम मोहम्मद के होम टाउन अमृतसर के इर्द-गिर्द होगी। टीवी सीरीज का पायलट एपिसोड एक टीवी चैनल को सौंप भी दिया गया है।
मशहूर पहलवान गुलाम मोहम्मद यानि ग्रेट गामा
गामा पहलवान दुनिया के सर्वश्रेष्ठ पहलवानों में से एक थे। 1878 में पंजाब के अमृतसर शहर में मशहूर पहलवान मोहम्मद अजीज के घर गुलाम मोहम्मद का जन्म हुआ था। सभी प्यार से उन्हें 'गामा' कहकर बुलाते थे। पहलवान पिता मुहम्मद अजीज बक्श की मौत के बाद दतिया के महाराज ने गामा को पेशेवर पहलवान बनाने के लिए अपने पास रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर पहलवान गुलाम मोहम्मद यानि ग्रेट गामा
पहलवानी के गुर सीखते हुए गामा ने महज 10 साल की उम्र में ही कई महारथियों को धूल चटा दी। गामा युवावस्था में थे और उनके सामने आने वाला हर पहलवान धूल चाट लौटता था। 1895 में उनका सामना देश के सबसे बड़े पहलवान रुस्तम-ए-हिंद रहीम बक्श सुल्तानीवाला से हुआ। रहीम की लंबाई 6 फुट 9 इंच थी, जबकि गामा सिर्फ 5 फुट 7 इंच के थे लेकिन उन्हें जरा भी डर नहीं लगा।
विज्ञापन
मशहूर पहलवान गुलाम मोहम्मद यानि ग्रेट गामा
गामा ने रहीम से बराबर की कुश्ती लड़ी और आखिरकार मैच ड्रॉ हुआ। इस लड़ाई के बाद गामा पूरे देश में मशहूर हो गए। गामा ने 1898 से लेकर 1907 के बीच दतिया के गुलाम मोहिउद्दीन, भोपाल के प्रताब सिंह, इंदौर के अली बाबा सेन और मुल्तान के हसन बक्श जैसे नामी पहलवानों को लगातार हराया। 1910 में एक बार फिर गामा का सामना रुस्तम-ए-हिंद रहीम बक्श सुल्तानीवाला से हुआ। एक बार फिर मैच ड्रॉ रहा।