फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों में उर्फी जावेद व हिन्दुस्तानी भाऊ: धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप, कानूनी कार्रवाई की तैयारी

Sun, 21 Aug 2022 05:53 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 21 Aug 2022 05:53 PM IST
विज्ञापन
SGPC will send legal notice to Urfi Javed and Hindustani Bhau
हिंदुस्तानी भाऊ और उर्फी जावेद। - फोटो : फाइल

श्री गुरु नानक देव जी के नाम पर एक ऑनलाइन कैसीनो चलाने का शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने सख्त संज्ञान लिया है। एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने अधिकारियों को कानूनी कार्रवाई का आदेश दिया है। इसके साथ ही अभिनेत्री उर्फी जावेद और हिंदुस्तानी भाऊ भी विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, यह दोनों इस कैसीनो का प्रमोशन कर रहे हैं। अब इन्हें भी कानूनी नोटिस भेजा जा रहा है।

SGPC will send legal notice to Urfi Javed and Hindustani Bhau
उर्फी जावेद - फोटो : instagram.com/urf7i

सोमवार को इसको चलाने वाले प्रबंधकों के खिलाफ कानूनी नोटिस जारी किया जाएगा। जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक कैसीनो का विज्ञापन चल रहा है। इसका नाम गुरु नानक ऑनलाइन बुक है।

SGPC will send legal notice to Urfi Javed and Hindustani Bhau
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इस पर श्री गुरु नानक देव जी की तस्वीर भी लगाई गई है। इसके ऊपर एक ओंकार धार्मिक चिह्न भी लगाया गया है। अभिनेत्री उर्फी जावेद और हिंदुस्तानी भाऊ इसका प्रमोशन कर रहे हैं। जब अलग-अलग संगठनों ने इसका विरोध किया तो इंस्टाग्राम ने विज्ञापन हटा दिया। संगत ने इसकी शिकायत एसजीपीसी से की।

विज्ञापन
विज्ञापन
SGPC will send legal notice to Urfi Javed and Hindustani Bhau
उर्फी जावेद। - फोटो : सोशल मीडिया

अब एसजीपीसी ने कानूनी कार्रवाई का फैसला लिया है, क्योंकि इसके माध्यम से सिखों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया है। एसजीपीसी के उप सचिव कुलविंदर सिंह रमदास ने कहा कि एसजीपीसी के पास सोशल मीडिया प्रचारित कैसीनो के विज्ञापन की शिकायतें पहुंची हैं।

विज्ञापन
SGPC will send legal notice to Urfi Javed and Hindustani Bhau
उर्फी जावेद। - फोटो : instagram

अब आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। एसजीपीसी अभिनेत्री उर्फी जावेद और हिंदुस्तानी भाऊ को कानूनी नोटिस भेज रही है। उन्होंने कहा कि किसी को भी सिखों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने व ठेस पहुंचाने की इजाजात नहीं दी जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed