{"_id":"5ad2dc944f1c1b66098b498e","slug":"singer-parmish-verma-emotional-post-on-facebook","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FB पर सिंगर परमीश वर्मा ने लिखी इमोशनल पोस्ट, मां पर लिखी बात भावुक कर देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FB पर सिंगर परमीश वर्मा ने लिखी इमोशनल पोस्ट, मां पर लिखी बात भावुक कर देगी
रूबी सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 22 Apr 2018 04:05 PM IST
विज्ञापन
परमीश वर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौत के मुंह से बचकर लौटे सिंगर परमीश वर्मा ने फेसबुक पर एक इमोशनल पोस्ट लिखी, जिसमें मां को लेकर कही गई बात भावुक कर देगी।
parmish verma
- फोटो : AMAR UJALA
‘मेरी मां आज जिवें रोई है, रब न करे, पंजाब दे किसी पुत्त दी मां एंवे रोऐ। बाबा नानक दी महर नाल मैं ठीक हां...। वाहे गुरु सरबत दा भला। गोली लगने के बाद फोर्टिस अस्पताल में भर्ती पंजाबी सिंगर परमीश ने फेसबुक पर गुरु नानक देव की फोटो शेयर करके अपना दर्द बयां किया है। परमीश ने शनिवार को अपने सोशल पेज पर फैंस को उनके लिए दुआ मांगने और कुछ इन शब्दों संग शुक्रिया अदा किया गया।
Parmish Verma
गाल नी कडनी गीत से रातों रात पंजाबी पॉप गायकी और फिल्म इंडस्ट्री में सुर्खियों में आए परमीश वर्मा को यूथ में खासा पसंद किया जाता है। उनकी फैन फालोइंग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उनके हेयर और दाढ़ी रखने के स्टाइल को हजारों युवा कॉपी करते हैं। अपने सोशल पेज पर शनिवार शाम सात बजे के करीब परमीश वर्मा ने एक कमेंट के जरिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Parmish Verma
उन्होंने कहा कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। वे अब वाहेगुरु एवं फैंस की दुआ से ठीक हैं। वहीं इस हमले के बाद पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में सभी की जुबान पर घटना की निंदा है। गायक के फैंस ने सोशल पेज पर इस हमले का जमकर गुस्सा निकाला है। पंजाबी गायक रोशन प्रिंस ने अपने सोशल पेज पर परमीश वर्मा के हमले पर कहा कि यह बहुत बुरा हुआ है। हमारी पंजाबी इंडस्ट्री को नफरत नहीं प्यार की जरूरत है।
विज्ञापन
Parmish Verma
यू ट्यूब पर गायक के गाने को मिल चुके है 111 मिलियन व्यू
पंजाबी गायक परमीश वर्मा युवाओं के इनदिनों फेवरेट गायक हैं। उनके गीत गाल नी कडनी के यू ट्यूब पर अभी तक 111 मिलियन व्यू हो चुके हैं। इसके अलावा उनकेअन्य पंजाबी गीत कच्चे पक्के यार को 22 मिलियन, गीत टौहर नाल छड़ा मुंडा टौहर नाल छड़ा को 27 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं। परमीश न केवल गीत गाते हैं, वे म्यूजिक डायरेक्शन से लेकर लिखते भी हैं। परमीश गीतों के अलावा रॉकी मेंटल फिल्म में अभिनय भी कर चुके हैं।
पंजाबी गायक परमीश वर्मा युवाओं के इनदिनों फेवरेट गायक हैं। उनके गीत गाल नी कडनी के यू ट्यूब पर अभी तक 111 मिलियन व्यू हो चुके हैं। इसके अलावा उनकेअन्य पंजाबी गीत कच्चे पक्के यार को 22 मिलियन, गीत टौहर नाल छड़ा मुंडा टौहर नाल छड़ा को 27 मिलियन से अधिक व्यू मिल चुके हैं। परमीश न केवल गीत गाते हैं, वे म्यूजिक डायरेक्शन से लेकर लिखते भी हैं। परमीश गीतों के अलावा रॉकी मेंटल फिल्म में अभिनय भी कर चुके हैं।