{"_id":"62938d40c6958d5a0c6be665","slug":"singer-sidhu-moose-wala-passes-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala Death: काम नहीं आया विदेशी हथियार...हत्यारों ने आते ही किया अंधाधुंध वार, ऐसे की गायक की निर्मम हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sidhu Moose Wala Death: काम नहीं आया विदेशी हथियार...हत्यारों ने आते ही किया अंधाधुंध वार, ऐसे की गायक की निर्मम हत्या
Sun, 29 May 2022 08:50 PM IST
ajay kumar
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 29 May 2022 08:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रविवार को मानसा के गांव जवाहरके के समीप शार्प शूटरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी। पंजाबी गायकी में युवाओं के दिलों की धड़कन हमेशा के लिए बंद हो गई। इस हत्याकांड के समय मुसेवाला के साथ एक बाउंसर भी मौजूद था। 28 वर्ष की उम्र में मूसेवाला की हत्या से पंजाब में सनसनी फैल गई।
2 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
सूत्रों के मुताबिक रविवार को पंजाबी गायक शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मुस्सेवाला अपने निजी सुरक्षा कर्मियों के साथ काले रंग की थार जीप में सवार होकर जब गांव जवाहरके के समीप से गुजर रहा था तो सिल्वर रंग की स्कॉर्पियों और सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी पर सवार होकर हत्यारों ने सिद्धू पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हत्यारों ने करीब 10 मिनट तक ताबड़तोड़ फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक दोनों गाड़ियों में करीब 10 शूटर सवार थे और सभी के पास रिवाल्वर और पिस्टल के अलावा एके 47 थी।
3 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने सिद्धू की गाड़ी पर सामने और चालक साइड से लगातार फायरिंग की। मूसेवाला को दो गोलियां सिर पर, तीन गोलियां सीने और हाथ पर लगी हैं। गोलियों की अवाज सुनते ही आस पास के लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। आरोपियों ने वारदात की जानकारी मोबाइल से किसी को दी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
गायक मूसेवाला के पास हर समय 45 बोर का विदेशी पिस्टल रहता था। लेकिन आरोपियों ने गायक को विदेशी पिस्टल चलाने तक का मौका नहीं दिया। सूत्रों ने बताया आरोपियों ने सबसे पहले मूसेवाला के सिर और माथे पर गोलियां मारी।
विज्ञापन
5 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
कई दिनों से हो रही थी रेकी
सूत्रों ने बताया कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की रेकी पिछले कई दिनों से हत्यारे कर रहे थे। इस बारे में स्थानीय पुलिस और सीआईडी को भनक तक नहीं लगी। जैसे ही पुलिस सुरक्षा वापस ली गई तो उसके अगले दिन ही वारदात को अंजाम दे दिया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।