सब्सक्राइब करें

दर्दनाक हादसा: माचिस जलाते ही घर में धमाका, दो मासूम बच्चों और पिता की मौत, मां अस्पताल में, आप भी न करें ये गलती

संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 21 May 2022 12:44 AM IST
विज्ञापन
Three died in cylinder explosion in Jalandhar of Punjab
पंजाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पंजाब के जालंधर में एक घर में सुबह करीब पौने सात बजे सिलिंडर में धमाका हो गया। हादसे में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बच्चों ने अस्पताल में में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान राजकुमार उर्फ राजा (35) निवासी गांव पिपरा जमनी, भागलपुर बिहार और दो बेटे डेढ़ साल के अंकित और पांच साल के नैतिक के रूप में हुई है। जबकि राजा की पत्नी प्रिया की हालत नाजुक बनी हुई है। वह 80 फीसदी झुलस चुकी है। हादसा  लम्मा पिंड इलाके का है।

Trending Videos
Three died in cylinder explosion in Jalandhar of Punjab
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात खाना बनाने के बाद प्रिया गैस बंद कर चली गई लेकिन गैस ठीक से बंद नहीं हुआ और किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। रातभर सिलिंडर से गैस लीक होती रही। सुबह उठकर जैसे ही प्रिया ने गैस स्टोव जलाने के लिए माचिस जलाई तो धमाका हो गया और घर में आग लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Three died in cylinder explosion in Jalandhar of Punjab
जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घर का अकेला था राजकुमार, बुजुर्ग मां-बाप की दुनिया उजड़ी
जालंधर के टीवी टावर में रह रही इंदू देवी राजकुमार उर्फ राजा की मुंह बोली बहन है और ताया के लड़के कैलाश के साथ शहर के दूसरे छोर पर रहती है। जब उन्हें सुबह सात बजे के करीब राजा की मौत की सूचना मिली तो आधे घंटे में वह घटनास्थल पर पहुंच गई। नम आंखों से इंदू ने बताया कि राजकुमार घर में अकेला है, उसके पिता विनोद राय (61) और मां गंगिया देवी (54) ने सिर्फ बेटा ही नहीं खोया, बल्कि आंख के तारे नाती अंकित और नैतिक का भी साथ छूट गया। अब उनके बुढ़ापे का सहारा कौन बनेगा। 

Three died in cylinder explosion in Jalandhar of Punjab
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

राजा के पिता गांव में खेती करते थे। जालंधर में राजकुमार जीएमटी सिलाई खाना में काम करता था। राजकुमार की पत्नी प्रिया घर का काम करती थी। पैसों के तंगी के कारण पांच साल के बेटे नैतिक को न पढ़ाने का मलाल उसे अक्सर रहता था और वह दोगुनी मेहनत कर बच्चों का भविष्य संवारना चाहता था, ताकि मजदूर का बेटा मजदूर न बने। कैलाश ने बताया कि राजकुमार की सात साल पहले ही शादी हुई थी। थोड़ी परेशानियां पर वह कभी हार नहीं मानता था लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन
Three died in cylinder explosion in Jalandhar of Punjab
मृतक राजकुमार अपने बेटा नैतिक के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

बेसुध प्रिया को पता ही नहीं, उजड़ गया है संसार
घटना के बाद बेसुध प्रिया की हालत गंभीर है और सिविल अस्पताल जालंधर में उसका इलाज चल रहा है। प्रिया को एक बार होश आया तो उसने पति और बच्चों के बारे में पूछा। कोई कुछ बता पाता कि फिर से वह बेसुध हो गई। जिंदगी ने किस तरह का खेल खेला है, स्ट्रैचर पर लेटी बेसुध प्रिया को नहीं पता कि उसका संसार उजड़ गया है। पति की मौत के बाद दोनों बच्चे भी उसे अकेला छोड़ गए हैं। मुंहबोली बहन इंदू ने कहा कि प्रिया को किस मुंह से बताते की पति और बच्चों की मौत हो चुकी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed