फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: एक ऐसा गांव, जहां हर शुभ काम करने से पहले किया जाता है रक्तदान

Wed, 03 May 2017 09:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Wed, 03 May 2017 09:47 AM IST
विज्ञापन
unique village, people donate blood before every work
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा गांव है, जहां हर शुभ कार्य करने से पहले बेहद अनोखा काम किया जाता है और अब ये परंपरा बन चुकी है।
unique village, people donate blood before every work
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
जी हां, ये सच है और ये गांव पंजाब के बठिंडा का है। गांव हररंगपुरा में हर शुभ काम को करने से पहले ब्लड डोनेशन किया जाता है। शादी हो या बर्थ-डे। सालगिरह हो या कोई भी धार्मिक कार्यक्रम। किसी की नौकरी की ज्वॉइनिंग हो या रिटायरमेंट। काम की शुरूआत रक्तदान कैंप से की जाती है।
unique village, people donate blood before every work
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
अब रक्तदान कैंप परंपरा बन चुका है। घोड़ी पर चढ़ने से पहले, बर्थडे पर केक काटने से पहले। कीर्तन पाठ से पहले, बच्चे का स्कूल में दाखिला करवाने से पहले रक्तदान किया जाता है। इतना ही नहीं, बुजुर्गों की बरसी पर भी रक्तदान कैंप लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
unique village, people donate blood before every work
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
यहां तक कि लोग शादी व धार्मिक कार्यकर्मों के​ लिए बनवाए जाने वाले कार्ड में भी रक्तदान का जिक्र करते हैं और गांव में ये परंपरा पिछले 7 सालों से चली आ रही है। इसके पीछे मकसद बस एक कि खून की कमी से किसी की जान न जाए।
विज्ञापन
unique village, people donate blood before every work
पंजाब के एक गांव में हर काम से पहले करते हैं रक्तदान
गांव में मुहिम की शुरुआत 2009 में हुई, जब यूनाइटेड वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक नरेश पठानिया और विजय भट्ट हररंगपुरा गांव के युवाओं को रक्तदान के लिए जागरूक कर रहे थे। गांव के युवाओं ने इस मुहिम में हिस्सा लेना शुरू किया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed