फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस का 'बेरोजगारी दिवस', अनोखे अंदाज में चाय-पकौड़े बेचे

Thu, 17 Sep 2020 09:54 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 17 Sep 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Youth Congress workers celebrated Unemployment day by selling pakora tea in  Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेस चंडीगढ़ ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर गुरुवार को 'बेरोजगार दिवस' मनाया। युवाओं ने सेक्टर-22 में फुटपाथ पर चाय, पकौड़ा और सब्जी बेचकर बेरोजगार दिवस मनाया। 

Youth Congress workers celebrated Unemployment day by selling pakora tea in  Chandigarh
युवा कांग्रेस ने मनाया 'बेरोजगार दिवस' - फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेस ने कहा कि पकौड़े बेचकर मोदी के जन्मदिन पर केक के लिए पैसे जुटाए। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने प्रधानमंत्री के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें उन्होंने बेरोजगारी खत्म करने के लिए पकौड़े को युवाओं का रोजगार करार दिया था। नोटबंदी, जीएसटी के विरोध के साथ युवाओं को हर साल 2 करोड़ नौकरी देने के वादे को याद दिलाया। 

Youth Congress workers celebrated Unemployment day by selling pakora tea in  Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

छाबड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के युवाओं को धोखा दिया है। युवा कांग्रेस चंडीगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों में रोजगार निरंतर घट रहा है। इससे युवाओं के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Youth Congress workers celebrated Unemployment day by selling pakora tea in  Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

युवा कांग्रेस ने अपने मेन्यू कार्ड में एमबीए, बीटेक, पीएचडी, एमबीबीएस, एलएलबी और बीएससी डिग्री के नाम से पकौड़े के नाम रखे थे।लोगों को सबसे ज्यादा एमबीए डिग्री का पकौड़ा पसंद आया। पकौड़े की सेल पर युवा कांग्रेसियों ने कहा कि यह मोदी सरकार के खिलाफ लोगों का गुस्सा है।

विज्ञापन
Youth Congress workers celebrated Unemployment day by selling pakora tea in  Chandigarh
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पकौड़ा खरीदकर प्रदर्शन में हमारा साथ दिया। इस मौके पर महासचिव जानु मालिक, अभिषेक शर्मा, सचिव साहिल दुबे, रवि पराशर, अधिवक्ता मनीषा, राकेश चौहान, सोशल मीडिया को-आर्डिनेटर विनायक बंगीय, जिला-1 प्रधान दमनप्रीत सिंह, महासचिव आशु चौधरी, मनदीप सिंह, जिला -2 अध्यक्ष धीरज गुप्ता, उपाध्यक्ष सुखदेव सिंह, महासचिव शाहबाज खान, वार्ड अध्यक्ष अमित कुमार मौजूद रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed