{"_id":"5aa75e4a4f1c1bb7758b512b","slug":"yuvraj-singh-shocking-statement-on-mohammad-shami-controversy-with-wife-hasin-jahan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शमी-हसीन विवाद पर युवराज सिंह ने दिया ऐसा टका सा जवाब, पत्रकारों की बोलती बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शमी-हसीन विवाद पर युवराज सिंह ने दिया ऐसा टका सा जवाब, पत्रकारों की बोलती बंद
Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
युवराज सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाई प्रोफाइल मोहम्मद शमी और हसीन जहां विवाद पर सवाल पूछा गया तो युवराज सिंह ने ऐसा टका सा जवाब दिया, पत्रकारों की बोलती बंद हो गई।
2 of 5
युवराज सिंह
युवराज सिंह हरियाणा के सोनीपत में एक निजी स्कूल की क्रिकेट एकेडमी में पहुंचे थे। यहां पत्रकारों ने उनसे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद पर सवाल पूछ डाला तो क्रिकेटर ने मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से इंकार कर दिया। युवराज ने कहा कि वह उनकी निजी जिंदगी है और अपनी निजी जिंदगी में कौन क्या कर रहा है, वह उससे मतलब नहीं रखते हैं।
3 of 5
युवराज सिंह
युवराज ने कहा कि वह बाहरी बातों पर ज्यादा ध्यान न देकर अपनी प्रैक्टिस को ज्यादा समय दे रहे हैं, जिससे उनको अगले साल होने वर्ल्ड कप में मौका मिल सके। उनको उम्मीद है कि वह जिस तरह से प्रैक्टिस कर रहे हैं, उससे अपनी उस लय में लौट रहे हैं, जो 2011 के वर्ल्ड कप में दिखी थी। युवराज सिंह ने उम्मीद जताई है कि उनको वर्ल्ड कप एकादश में चुना जाएगा और भारत फिर से चैंपियन बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
युवराज सिंह
- फोटो : अमर उजाला
युवराज सिंह ने बताया कि वह 2019 का वर्ल्ड कप खेलना चाहते हैं, जिसके लिए वह प्रैक्टिस में खूब पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के लिए खुद को पूरी तरह से फिट बताया है। उनसे यो-यो टेस्ट पास होने के बारे में पूछा तो युवराज ने जवाब दिया कि मैंने टेस्ट पास कर लिया है। अब पूरा ध्यान आईपीएल पर है। जहां तक रिटायरमेंट की बात है वह उसके बारे में 2019 विश्व कप के बाद सोचेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
युवराज सिंह
युवराज सिंह ने बताया कि बैंगलुरू की नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हुए यो यो टेस्ट में उनका स्कोर 16.3 रहा। यो यो टेस्ट पास करने का कट ऑफ स्कोर 16.1 है। मतलब मैंने .2 अंक से इस टेस्ट को पास कर लिया। अब मैं टीम इंडिया में वापसी का दावेदार बन गया हूं। क्योंकि टीम इंडिया में वापसी के लिए यो यो टेस्ट पास करना जरूरी है, जिसमें मैं लगातार 3 बार फेल हो गया था, पर इस बार पास करके ही दम लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।