सब्सक्राइब करें

GRAM 2017: यहां देखिए भारतीय व वैश्विक संस्कृति का फ्यूजन

अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 25 May 2017 01:23 PM IST
विज्ञापन
spanish and indian showed fusion colors in kota gram
कार्यक्रम में परफॉर्मेंस देते कलाकार - फोटो : amar ujala
ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट 2017 के पहले दिन आरएसी ग्राउंड के मुख्य सभागार में बुधवार शाम को हुई सांस्कृतिक संध्या पौराणिक और वैश्विक संस्कृति के फ्यूजन से महक उठी। भारत और स्पेन के दल ‘सोहिनीमोक्ष वर्ल्ड डांस’ ने अपनी मनमोहक फ्यूजन डांस की प्रस्तुति दी और दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। 
Trending Videos

मंत्रोच्चार और वेदों से खिला रोम-रोम

spanish and indian showed fusion colors in kota gram
फ्यूजन डांस शो में कलाकारों ने शिव के तांडव से लेकर प्राचीन भारतीय शास्त्रीय नृत्य को आधुनिक रंगों में पेश किया - फोटो : amar ujala
‘गंगा- वेयर द वर्ल्ड मीट्स’ नामक इस फ्यूजन डांस शो में कलाकारों ने शिव के तांडव से लेकर प्राचीन भारतीय शास्त्रीय नृत्य को आधुनिक रंगों में पेश किया। मंत्रोच्चार और वेदों की ऋचाओं पर थिरकते हुए कदमों ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेन के कलाकारों का राजस्थानी गीतों पर आकर्षक डांस

spanish and indian showed fusion colors in kota gram
राजस्थान की मिट्टी से जुड़े गीतों ‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ और ‘मोरनी बागां में बोली आधी रात मा’ पर झूमते भारत और स्पेन के कलाकार - फोटो : amar ujala
राजस्थान की मिट्टी से जुड़े गीतों ‘रंगीलो म्हारो ढोलना’ और ‘मोरनी बागां में बोली आधी रात मा’ पर झूमते भारत और स्पेन के कलाकारों ने साबित कर दिया कि भाषाएं और देश भले ही अलग हों, लेकिन सुर और ताल की भाषा एक है। 

ग्रुप की निर्देशिका सोहनी राय चौधरी की इस कसी हुई प्रस्तुति में दुर्गा के स्वरूप और शिव के तांडव के साथ प्राचीन भारतीय मंदिरों की सांस्कृतिक छटा को बखूबी नृत्य के माध्यम से साकार किया गया। स्पेन के फ्लेमिंको कलाकारों ने  विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिश्रण को सुर-ताल और नृत्य मुद्राओं के माध्यम से इस प्रस्तुति में बखूबी दर्शाया।
 

कार्यक्रम में मौजूद रहे मंत्री और किसान

spanish and indian showed fusion colors in kota gram
कार्यक्रम में कलाकारों के साथ कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी और अन्य जनप्रतिनिधीगण - फोटो : amar ujala
कार्यक्रम में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी, खान विभाग के राज्य मंत्री  सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं किसान उपस्थित थे। 
 
विज्ञापन

9 करोड़ का युवराज बढ़ा रहा फेस्टिवल की यूएसपी

spanish and indian showed fusion colors in kota gram
युवराज भैंसा।
कोटा में आयोजित हो रहे किसानों के इस महाकुंभ में इस बार भी हरियाणा के कैथल जिले से आए 9 करोड़ रुपए का भैंसा युवराज इस आयोजन की यूएसपी बढ़ा रहा है। कार्यक्रम में आने वाले लोगों में इस भैंसे के साथ फोटो खिंचाने और सेल्फी लेने की होड़ सी मची हुई है। युवराज 3 दिनों तक कोटा में ही रहेगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed