मेरठ शहर के परिषदीय स्कूलों का बुरा हाल है। कहीं बिल्डिंग की हालत खस्ता है तो कहीं अध्यापकों का टोटा। स्कूल के शौचालयों का तो और भी बुरा हाल है। छात्रों को टॉयलेट के लिए बाहर जाना पड़ रहा है। अमर उजाला अभियान के तौर पर ऐसे स्कूलों की समस्याएं उजागर कर रहा है। शुक्रवार को अमर उजाला टीम ने शहर के अहमदनगर प्राइमरी स्कूल का दौरा कर हाल जाना। स्कूल के पास ही कूड़ाघर बना था और स्कूल गंदगी के ढेर पर है। स्कूल के तीन कक्षों में तो टीचर थे। एक में खुद हेडमास्टर क्लास ले रहे थे, लेकिन दो कमरों में क्लास की जिम्मेदारी छात्रों ने संभाली हुई थी। कक्षा पांच की दो तीन छात्राएं दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों को पढ़ा रही थीं। आगे तस्वीरों में देखें अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट-
Exclusive : चौंका देगी यूपी के इस प्राइमरी स्कूल की सच्चाई, तस्वीरों से खुल गई पोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
430 छात्रों पर तीन टीचर
स्टाफ ने बताया कि उनके स्कूल में 430 छात्र नामांकित हैं, लेकिन उन्हें पढ़ाने को केवल चार शिक्षक हैं। इनमें से भी एक शिक्षा मित्र के तबादले की प्रक्रिया चल रही है। ऐसे में 430 छात्रों को पढ़ाने की जिम्मेदारी तीन शिक्षकों पर है। इस वजह से समस्या है।
शौचालयों की हालत खराब
स्कूल में छात्र छात्राओं के अलग शौचालय तो हैं लेकिन हालत खराब है। स्कूल परिसर में खड़ंजा नहीं बना है, जिस कारण खाली मैदान में मिट्टी है और बच्चों के खेलते वक्त धूल के गुबार उड़ जाते हैं। मिड डे मील के वक्त भी बुरा हाल रहता है।
स्कूल के पास बना दिया खत्ता
स्कूल के पास कूड़ाघर था। करीब ढाई से तीन सौ गज एरिया में गंदगी के ढेर लगे थे। दुर्गंध से बुरा हाल था। वहीं पर आसपास के लोगों के वाहन खडे़ हुए थे। बताया गया कि ये नगर निगम की खाली जमीन पड़ी है। मोहल्ले वाले यहां कूड़ा डालने लगे, इसके बाद सफाईकर्मी भी यहां गंदगी डालने लगे जो धीरे-धीरे खत्ता ही बन गया।
गंदगी में खडे़ होकर पीते हैं पानी
स्कूल में छात्रों के पीने के पानी के लिए समरसेबिल लगा है। जिससे पानी की टंकी भरी जाती है। उसके नीचे खुले में ही तीन टोटियां लगी हुई हैं। उनके नीचे खड़े होकर छात्र पानी पीते हैं लेकिन यहां बेहद गंदगी है। दीवारों पर काई जमी थी और बुरा हाल था लेकिन मजबूरी में छात्र इसे ही प्रयोग कर रहे थे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/