{"_id":"69d1f776f2a8bf67c5070cef","slug":"chennai-super-kings-luck-former-players-tushar-and-sameer-rizvi-shine-for-other-teams-turning-match-winners-2026-04-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाय रे चेन्नई सुपरकिंग्स की किस्मत!: फ्रेंचाइजी के एक्स-खिलाड़ी दूसरी टीमों में जाकर कर रहे धमाल, जिता रहे मैच","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
हाय रे चेन्नई सुपरकिंग्स की किस्मत!: फ्रेंचाइजी के एक्स-खिलाड़ी दूसरी टीमों में जाकर कर रहे धमाल, जिता रहे मैच
Sun, 05 Apr 2026 11:17 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:17 AM IST
सार
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक दिलचस्प और थोड़ा निराशाजनक ट्रेंड देखने को मिल रहा है। टीम के कई पूर्व खिलाड़ी अब दूसरी फ्रेंचाइजियों के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और मैच जिताने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इससे CSK की टीम चयन और रिटेंशन रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि जिन खिलाड़ियों को टीम ने छोड़ा, वही अब विरोधियों के लिए गेम चेंजर साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन
जडेजा, तुषार और समीर
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। शनिवार को खेले गए डबल हेडर में दो जबरदस्त मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने समीर रिजवी की शानदार पारी की बदौलत मुंबई इंडियंस को हरा दिया। इसके बाद दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने आखिरी ओवर तक चले थ्रिलर में गुजरात टाइटंस को शिकस्त दी। तुषार देशपांडे ने गजब की गेंदबाजी की और गुजरात को आखिरी ओवर में 11 रन नहीं बनाने दिया। ये दोनों खिलाड़ी 2024 के सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में थे और फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले दोनों को रिलीज किया था। अब ये दोनों दूसरी फ्रेंचाइजी में धमाल मचा रहे हैं। वहीं, चेन्नई की टीम पिछले दो सीजन लगातार जूझ रही है। पिछले सीजन टीम आखिरी स्थान पर रही थी। इस सीजन भी टीम शुरुआती दो मैच हार चुकी है।
समीर रिजवी
- फोटो : ANI
समीर रिजवी का जलवा
समीर रिजवी की बात करें तो उन्हें 2024 आईपीएल से पहले सीएसके ने 8.40 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, उन्हें न तो ज्यादा मौके मिले और जिन मैचों में मौके मिले, उसमें वह कुछ खास नहीं कर पाए। इसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज किया और वापस खरीदने की कोशिश भी नहीं की। दिल्ली ने उन्हें पिछले सीजन से पहले ऑक्शन में खरीदा और दो सीजन से वह इसी फ्रेंचाइजी से खेल रहे हैं। पिछले सीजन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले, लेकिन इस साल वह लगातार दो मैच में मुश्किल परिस्थितियों में इम्पैक्ट सब बनकर आए और अपने दम पर टीम को मैच जिताया।
एक अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ समीर ने 47 गेंद में नाबाद 70 रन की पारी खेली, जबकि मुंबई के खिलाफ समीर ने 51 गेंद में 90 रन बनाए। 22 साल के इस बल्लेबाज ने दोनों मैच में परिपक्वता दिखाई और शानदार बल्लेबाजी की। वह आईपीएल के राइजिंग स्टार की रेस में शामिल हो चुके हैं। वह इन दोनोंं मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

तुषार देशपांडे
- फोटो : ANI
तुषार की घातक गेंदबाजी
वहीं, तुषार देशपांडे चेन्नई की टीम से काफी मुकाबले खेल चुके हैं। वह, 2022, 2023 और 2024 सीजन में टीम का हिस्सा रहे। 2022 में दो मैचों में तुषार ने एक विकेट लिया था। 2023 में चेन्नई की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई। उस सीजन 16 मैचों में तुषार ने 21 विकेट लिए। वहीं, 2024 में चेन्नई के लिए खेलते हुए तुषार ने 13 मैचों में 17 विकेट लिए। इसके बावजूद सीएसके ने उन्हें जाने दिया। तुषार ने पिछले साल राजस्थान से खेलते हुए 10 मैचों में नौ विकेट लिए थे। इस सीजन वह एक मैच में एक विकेट ले चुके हैं।
हालांकि, शनिवार को मुंबई के खिलाफ मैच में एक विकेट नहीं, 20वें ओवर में तुषार की गेंदबाजी चर्चा का विषय है। गुजरात को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। तब कगिसो रबाडा और राशिद खान क्रीज पर थे। हालांकि, तुषार ने यॉर्कर डाल डालकर गुजरात को रन नहीं बनाने दिया। साथ ही राशिद को आउट भी किया। इस घातक गेंदबाजी के बाद उन्होंने आक्रामक अंदाज में जश्न भी मनाया था। सिर्फ ये दोनों खिलाड़ी नहीं, रवींद्र जडेजा ने भी राजस्थान के लिए अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।

रवींद्र जडेजा
- फोटो : ANI
चेन्नई की टीम का हाल
वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो टीम अपने शुरुआती दो मैच हार चुकी है। यह 2022 के बाद पहली बार है जब सीएसके ने अपने शुरुआती दोनों मैच गंवाए हैं। संजू सैमसन का आना अब तक कुछ खास नहीं रहा है। वहीं, ऋतुराज गायकवाड़ भी आउट ऑफ फॉर्म दिख रहे हैं। अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो टीम को एकजुट होकर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसके अलावा टीम की गेंदबाजी भी इस साल कमजोर दिख रही है। जहां एक तरफ फ्रेंचाइजी के पूर्व खिलाड़ी दूसरी टीमों में चमक बिखेर रहे हैं, वहीं सीएसके के मौजूदा खिलाड़ी फॉर्म के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे में सीएसके को अपने पूर्व खिलाड़ियों का प्रदर्शन देखकर सोचना पड़ेगा कि जो फैसले उन्होंने लिए, वह वाकई सही थे, या फिर आगे के मेगा ऑक्शन में उन्हें फिर से वापस लाने की कोशिश की जाएगी। आज उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करना है।