सब्सक्राइब करें

कहां रह गई चूक?: IPL में कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड न जीत पाने वाले खिलाड़ी; दो का करियर तो 14-14 साल का रहा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Sun, 05 Apr 2026 08:31 AM IST
सार

आईपीएल में कुछ मौजूदा खिलाड़ी ऐसे भी हैं, जो अब तक एक भी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके हैं। रवि बिश्नोई ने शनिवार को ही अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता और सूखे को खत्म किया। वहीं, टी नटराजन भी इस सीजन इस अवॉर्ड को पहली बार जीतना चाहेंगे।

विज्ञापन
IPL 2026: Players Who Never Won Player of the Match Award in IPL; from Saurabh-Dhawal to Bishnoi-Natarajan
विजय शंकर, रवि बिश्नोई, धवल कुलकर्णी और सौरभ तिवारी - फोटो : ANI/IANS
आईपीएल 2026 का रोमांच फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 28 मार्च से शुरू हुई इस लीग में अब तक कई दिलचस्प मुकाबले खेले जा चुके हैं। शनिवार को राजस्थान ने कड़े मुकाबले में गुजरात को शिकस्त दी। इस मैच में आरआर के रवि बिश्नोई प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वह 2020 से आईपीएल खेल रहे हैं और शनिवार को जाकर इस लीग में अपना पहला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता, जबकि वह अंतरराष्ट्रीय टी20 में आईसीसी रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज रह चुके हैं। इस लीग में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका करियर तो लंबा रहे, लेकिन कभी भी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। शीर्ष पांच की इस लिस्ट में कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो 14-14 साल तक इस लीग का हिस्सा रहे, लेकिन कभी अवॉर्ड नहीं जीत पाए। आइए पांच ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं...
Trending Videos
IPL 2026: Players Who Never Won Player of the Match Award in IPL; from Saurabh-Dhawal to Bishnoi-Natarajan
टी नटराजन - फोटो : ANI
5. टी नटराजन: अभी दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा तेज गेंदबाज टी नटराजन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। वह 2017 से इस लीग का हिस्सा हैं। दिल्ली से पहले वह सनराइजर्स हैदराबाद और किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं, लेकिन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड या फिर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड नहीं जीत सके। इस दौरान उन्होंने 66* (एक मैच अभी जारी है) आईपीएल मैच खेले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: Players Who Never Won Player of the Match Award in IPL; from Saurabh-Dhawal to Bishnoi-Natarajan
विजय शंकर - फोटो : ANI
4. विजय शंकर: इस सीजन यह ऑलराउंडर किसी भी टीम का हिस्सा नहीं है। विजय शंकर 2014 से लीग का हिस्सा हैं और 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले थे। हालांकि, इस दौरान 78 आईपीएल मैचों में वह कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। न ही उनके नाम प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड है। आईपीएल 2025 के बाद सीएसके ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद ऑक्शन में उन्हें किसी ने नहीं खरीदा और इस सीजन वह अब तक किसी टीम का हिस्सा नहीं हैं।
IPL 2026: Players Who Never Won Player of the Match Award in IPL; from Saurabh-Dhawal to Bishnoi-Natarajan
धवल कुलकर्णी - फोटो : PTI
3. धवल कुलकर्णी: धवल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का अहम हिस्सा रहे। वह 2008 से 2021 तक यानी कुल 14 सीजन आईपीएल खेले, लेकिन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत पाए। मुंबई के अळावा वह गुजरात लायंस और राजस्थान रॉयल्स टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 92 मैच खेले थे। 2021 के बाद वह अलग अलग टीमों के साथ कोचिंग स्टाफ का हिस्सा रहे हैं और साथ ही कमेंट्री भी करते दिखे हैं।
विज्ञापन
IPL 2026: Players Who Never Won Player of the Match Award in IPL; from Saurabh-Dhawal to Bishnoi-Natarajan
सौरभ तिवारी - फोटो : IPL/BCCI
2. सौरभ तिवारी: सौरभ तिवारी कभी भारत के भविष्य के स्टार माने जाते थे। उन्होंने धोनी की तरह ही हेयर स्टाइल भी रखा था। हालांकि, उनका करियर धोनी की तरह नहीं हो सका। सौरभ 2008 से 2021 यानी 14 साल तक आईपीएल खेले, लेकिन कभी प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीत सके। इस दौरान उन्होंने 93 मैच भी खेले। अब यह खिलाड़ी झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed