{"_id":"5f2cce8e8ebc3e3d0144c2ed","slug":"2008-to-2019-3-sponsor-of-ipl-vivo-deal-with-2199-crores-with-bcci","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"12 सीजन और तीन स्पॉन्सर, जानिए BCCI ने IPL के प्रायोजकों से कितना कमाया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
12 सीजन और तीन स्पॉन्सर, जानिए BCCI ने IPL के प्रायोजकों से कितना कमाया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 07 Aug 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
IPL
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सत्र से चीनी कंपनी को विवो को टाइटल प्रायोजक से हटा दिया है। भारत-चीन के बीच सीमा पर जारी तनाव के चलते फैंस लगातार बोर्ड से मांग कर रहे थे कि विवो से प्रायोजन का करार खत्म किया जाए। बीसीसीआई ने काफी हद तक मामले को संभालने की कोशिश की, लेकिन दबाव कम नहीं हुआ। साल 2008 में इस लीग की शुरुआत हुई थी तक से अब तक 12 सीजन हो चुके हैं और विवो तीसरी टाइटिल प्रायोजक कंपनी है। आइए जानते हैं कि अब तक कौन-कौन सी कंपनियां आईपीएल का प्रायोजक रही हैं।
2 of 5
IPL
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2008 में पहली बार जब आईपीएल का आगाज हुआ, तब भारतीय रियल स्टेट कंपनी डीएलएफ के साथ पांच साल के लिए प्रायोजन का करार हुआ था। डीएलएफ ने 2008 से 2012 तक के प्रायोजन अधिकार हासिल करने के लिए 200 करोड़ रुपये दिए थे।
3 of 5
IPL
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2013 में कोल ड्रिंग कंपनी पेप्सीको अगले पांच सत्र के लिए 396 करोड़ 80 लाख रुपये की बोली लगाकर आईपीएल का टाइटल प्रायोजक बना। लगातार प्रायोजक बोर्ड को मालामाल करते गए और आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के रूप में लोकप्रिय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
पेप्सीको के साथ करार खत्म होने के बाद 2018 के लिए चीनी मोबाइल कंपनी विवो को पांच साल के लिए प्रायोजन का अधिकार मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2018 में बोर्ड के साथ विवो का आईपीएल के प्रायोजन के लिए 2199 करोड़ का करार हुआ था। सूत्रों के मुताबिक, चीनी कंपनी विवो अगले साल यानी 2021 में प्रायोजक रहेगी, सिर्फ इस साल के लिए इसपर विराम लगाया गया है।
विज्ञापन
5 of 5
आईपीएल 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर के नाते विवो को हर साल 440 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि का भुगतान करना होता था। इस साझेदारी के खत्म होने से आठ फ्रेंचाइजियों को भी नुकसान होगा। प्रायोजन की राशि से प्रत्येक फ्रेंचाइजी को 27.5 करोड़ रपये मिलते हैं। अब दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग के अगले प्रायोजक पर हर किसी की निगाहें टिकीं हैं। सभी को इस बात का इंतजार है कि आखिर कौन सी कंपनी आईपीएल को स्पॉन्सर करेगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।