फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गंभीर की कप्तानी छोड़ने के 5 बड़े कारण आए सामने, अहम मौके पर WIFE नताशा ने दी थी सलाह

Thu, 26 Apr 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
5 Big reasons why Gautam Gambhir resigns from captaincy of Delhi Daredevils
2012 और 2014 में कोलकाता नाइटराइडर्स को IPL चैंपियन बनाने के बाद गौतम गंभीर ने इस बार दिल्ली से खेलने की इच्छा जताई थी। इरादे थे कि इस बार होम टीम दिल्ली को उसका पहला आईपीएल खिताब दिलाना है। यही कारण था कि इस बार नीलामी में केकेआर ने अपने कप्तान को रिटेन नहीं किया।
5 Big reasons why Gautam Gambhir resigns from captaincy of Delhi Daredevils
किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि टूर्नामेंट के बीच में अपनी टीम को मुश्किल में छोड़ गंभीर कप्तानी से इस्तीफा दे देंगे। गंभीर के इस बड़े फैसले के बाद अब उनकी कप्तानी छोड़ने के 5 कारण भी सामने आ चुके हैं।
5 Big reasons why Gautam Gambhir resigns from captaincy of Delhi Daredevils
आईपीएल में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए गंभीर ने दिल्ली की कप्तानी छोड़ी। अब टीम की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर के कंधों पर होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुद गौतम गंभीर ने इन बातों का खुलासा किया है। गंभीर ने कहा कि कई बार आपको बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए युवा होना बहुत जरूरी होता है तो कई बार यंग टैलेंट को मौका देने के लिए पीछे हटना पड़ता है, मैं ठीक परफॉर्म नहीं कर पा रहा था। ऐसे में मैंने सोचा, यही सही समय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
5 Big reasons why Gautam Gambhir resigns from captaincy of Delhi Daredevils
गंभीर का सपना दिल्ली की तरफ से खेलकर अपने क्रिकेट करियर के अंत करने का है। गंभीर ने बीते दिनों एक बयान भी जारी किया था कि वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स को खिताब दिलाने के लिए आए हैं। मगर टीम की पांच हार से जाहिर हो गया कि कप्तानी के साथ अपना करियर आगे बढ़ाना मुश्किल है। गंभीर के मुताबिक वो कप्तानी के बगैर अपनी टीम के लिए अच्छा खेल पाएंगे।
विज्ञापन
5 Big reasons why Gautam Gambhir resigns from captaincy of Delhi Daredevils
गंभीर आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम पर 154 मैच में 4217 रन दर्ज है। आईपीएल में सबसे ज्यादा पचासे लगाने के मामले में भी वह हैदराबाद के डेविड वार्नर (36) की बराबरी पर है। इसके अलावा आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने का रिकॉर्ड भी गंभीर के नाम पर है। अपनी कप्तानी में गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार खिताब भी दिलवा चुके हैं। लेकिन मौजूदा आईपीएल सीजन में खराब प्रदर्शन भी उनके इस बड़े फैसले की अहम वजह है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed