फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL की तर्ज पर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुरू किया APL, भारतीय क्रिकेटर्स की एंट्री पर सस्पेंस

Sat, 28 Apr 2018 04:04 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Apr 2018 04:04 PM IST
विज्ञापन
Afghanistan Premier League 2018 set to be played in UAE
afghanistan premier league

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तर्ज पर अब अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने यूएई में 5 से 23 अक्टूबर तक अफगान प्रीमियर लीग (एपीएल) टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करेगा। इसमें पांच विभिन्न फ्रेंचाइजी टीमें शिरकत करेंगी।



इन फ्रैंचाइजी टीमों के लिए अफगान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) वैश्विक स्तर पर बड़े व्यावसायिक घरानों को आमंत्रित करेगा। इसमें सभी टीमों के आइकॉन खिलाड़ी होंगे। इसमें दुनिया भर के शीर्ष क्रिकेटर शिरकत करेंगे। यह जानकारी अफगान क्रिकेट बोर्ड के सीईओ शफीकुल्लाह असामत स्तैनीकजई ने शुक्रवार को यहां की।

Afghanistan Premier League 2018 set to be played in UAE
afghanistan premier league

स्तैनीकजई ने कहा,‘हम चाहेंगे कि भारतीय क्रिकेटर इसमें शिरकत करें लेकिन फिलहाल इस बाबत मैं कुछ भी निश्चित रूप से कुछ भी कहने की स्थिति में हूं। इस टूर्नामेंट में कुल 24 मैच होंगे और सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ दो-दो बार खेलेंगी।

Afghanistan Premier League 2018 set to be played in UAE
बीसीसीआई

एपीएल के आयोजन पर सात मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च होंगे। मुझे उम्मीद है कि हमारे और भारत के रिश्तों के देखते हुए बीसीसीआई भारतीय क्रिकेटरों को एपीएल में खेलने की इजाजत देगा। इसमें प्ले ऑफ सेमीफाइनल और फाइनल होंगे। इसमें हर फ्रेंचाइजी टीम में सात अफगानी और चार विदेशी क्रिकेटर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Afghanistan Premier League 2018 set to be played in UAE
afghanistan premier league

उन्होंने कहा कि हम एपीएल को टीसीएम स्पोटर्स मैनेजमेंट के साथ मिलकर आयोजित करेंगे। एसीबी के अध्यक्ष शुक्रुल्लाह आतिफ मशाल और टीसीएम स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश शर्मा ने एपीएल को आयोजित करने के कार्यकारी भागीदार के रूप में दस्तखत किए।’ एसीबी के चेयरमैन शुक्रुल्लाह आतिफ मशाल ने कहा, ‘एपीएल में फिलहाल 40 से ज्यादा दुनियाभर के विदेशी क्रिकेटरों ने इसमें शिरकत करने की इच्छा जताई है।

विज्ञापन
Afghanistan Premier League 2018 set to be played in UAE
afghanistan premier league

टीसीएम स्पोर्ट्स मैनेजमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर लोकेश शर्मा ने कहा, ‘अफगानिस्तान की टीम ने हाल ही में कई बड़े उलटफेर कर अपना डंका बजाया। खासतौर पर न्यूजीलैंड में अफगानिस्तान ने अंडर-19 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच कर खासा धमाल किया है। पूर्व विश्व चैंपियन वेस्ट इंडीज टीम को हरा कर उलटफेर कर दर्शाया है कि  उसके पास पर्याप्त प्रतिभाएं हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट से जुड़ना हमारे लिए गर्व की बात है।’

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed