{"_id":"5ca1c8c1bdec2214222a8a58","slug":"ajinkya-rahane-fines-12-lakh-rupees-for-slow-over-rate-against-csk-in-ipl-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL 2019: 'स्लो ओवर रेट' की भेंट चढ़ा एक और भारतीय कप्तान, लगा 12 लाख का जुर्माना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2019: 'स्लो ओवर रेट' की भेंट चढ़ा एक और भारतीय कप्तान, लगा 12 लाख का जुर्माना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Mon, 01 Apr 2019 01:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ajinkya rahane
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग में राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर यहां चेन्नई के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। बता दें कि रविवार को चेन्नई और राजस्थान के बीच खेले गए मुकाबले में राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा था।
2 of 5
एमएस धोनी और अजिंक्य रहाणे
इंडियन टी-20 लीग के आधिकारिक बयान के अनुसार, 'ओवर गति अपराध से जुड़ी इंडियन टी-20 लीग आचार संहिता के अंतर्गत मौजूदा सत्र में यह उनकी टीम का पहला अपराध है इसलिए रहाणे पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।'
3 of 5
gopal rr
राजस्थान को चेन्नई के खिलाफ रविवार रात 8 रन से हार का सामना करना पड़ा था जो टीम की लगातार तीसरी हार है। टीम अपना अगला मैच मंगलवार को जयपुर में विराट कोहली की बैंगलोर के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा पर धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख का जुर्माना ठोका गया था। शनिवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ हुए इस मैच में रोहित की अगुवाई वाली मुंबई से यह भूल हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
यह मौजूदा इंडियन टी-20 लीग में स्लो ओवर रेट का पहला मामला था जिस पर मैच रेफरी ने कार्रवाई की है। मीडिया रिलीज में कहा गया कि, 'क्योंकि रोहित की टीम ने कोड ऑफ कंडक्ट के अंतर्गत इस सीजन में पहली बार ऐसा किया है इसलिए उन्हें 12 लाख का जुर्माना देना होगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।