{"_id":"5adcbefd4f1c1b360b8b5f66","slug":"ambati-rayudu-politely-behave-with-suresh-raina-after-run-out-against-sunrisers-hyderabad","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गलत तरह रनआउट हुए रायुडू, सुरेश रैना ने मांगी माफी तो दिया इतना अविश्वसनीय रिएक्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गलत तरह रनआउट हुए रायुडू, सुरेश रैना ने मांगी माफी तो दिया इतना अविश्वसनीय रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल सीजन-11 के 20वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने हैदराबाद सनराइजर्स को चार रन से मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में पहला स्थान घेर लिया है। चेन्नई ने हैदराबाद के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में मेजबान टीम छह विकेट खोकर 178 रनों पर सिमट गई।
2 of 5
raina rayudu
वहीं इस मैच के हीरो रहे अंबाती रायडू और सुरेश रैना के बीच एक जबर्दस्त टीम स्पीरिट देखने को मिली। टीम को शुरुआती झटके लगने के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच बेहतरीन साझेदारी हुई। लेकिन जरा सी भूल के चलते इस साझेदारी पर अंकुश लग गया।
3 of 5
अंबाती रायुडू
- फोटो : ipl
मैदान पर ताबड़तोड़ रन बना रहे रायुडू जरा से गलतफहमी के कारण रन आउट हो गए। तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे रायुडू इस पर गुस्सा होने की बजाए रैना के पास गए और उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए पवेलियन की ओर चल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अंबाती रायडू
बता दें कि व्यावहारिक तौर पर रायुडू को बेहद गुस्सैल खिलाड़ी माना जाता है। लेकिन मैदान पर रायुडू का ऐसा रवैया देखकर हर कोई दंग रह गया।
विज्ञापन
5 of 5
suresh raina
चेन्नई को शुरुआत दो झटके लगने के बाद अंबाती रायुडू ने सीएसके की पारी को तूफानी अंदाज में आगे बढ़ाया। रायुडू ने सिर्फ 37 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से शानदार 79 रन की पारी खेली। वहीं रैना ने 43 गेंदों पर नाबाद 54 रन की पारी खेली।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।