{"_id":"5b1221fd4f1c1bb06e8b5c79","slug":"arbaaz-khan-summoned-in-connection-with-sonu-jalan-listy-of-celebrities-who-involved-in-ipl-betting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अरबाज खान अकेले नहीं, इन हस्तियों पर भी लग चुके हैं IPL में सट्टेबाजी के आरोप","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
अरबाज खान अकेले नहीं, इन हस्तियों पर भी लग चुके हैं IPL में सट्टेबाजी के आरोप
Sun, 03 Jun 2018 07:50 AM IST
अंशुल तलमले, अमर उजाला
अंशुल तलमले, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:50 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
IPL में सट्टेबाजी का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया है। इस बार आरोप बॉलीवुड के 'भाईजान' सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान पर लगा है। हाल में खत्म हुए आईपीएल सीजन 11 के दौरान सट्टेबाजी के आरोप में बुकी सोनू जालान की गिरफ्तारी के बाद कई बातें सामने आने लगीं।
2 of 7
दरअसल, पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा लगाने के आरोप में सोनू जालान उर्फ सोनू मलाड को 29 मई को गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को उसके घर से एक डायरी मिली। डायरी में अरबाज खान समेत कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी, कॉन्ट्रेक्टर और बिल्डर के नाम मिले हैं। सोनू जालान ने पुलिस को बताया है कि अरबाज उससे सट्टे में 2.80 करोड़ रुपए हार गए। एक्टर पर उसकी लेनदारी बन रही थी और पैसा वसूलने के लिए एक्टर को धमकाया भी।
3 of 7
इस वजह से ही शुक्रवार को ठाणे की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने उन्हें जांच के सिलसिले में समन भेजा था। अब शनिवार को अरबाज खान को पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया है। वैसे यह कोई पहला मौका नहीं जब किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी या मशहूर हस्ती पर सट्टेबाजी के आरोप लगे हो। लिस्ट लंबी है, देखिए अगली स्लाइड
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
IPL सबसे पहले 2013 में फिक्सिंग को लेकर बदनाम हुआ। बिग बॉस सीजन 3 के विनर और कई फिल्मों में छोटी-मोटी भूमिका निभाने वाले एक्टर बिंदु दारा सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। बिंदु पर बुकी और खिलाड़ियों के बीच बिचौलिए की भूमिका निभाने का आरोप था।
विज्ञापन
5 of 7
कई दिन हवालात में गुजारने के बाद बिंदु की रिहाई हुई। हालांकि फिक्सिंग या सट्टेबाजी से सीधे तौर पर जुड़ने का कोई सबूत हाथ नहीं लगा। बिंदु दारा सिंह के साथ-साथ तत्कालीन बीसीसीआई अध्यक्ष और चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक एम. श्रीनिवासन के दामाद और आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के 'टीम प्रिंसिपल' गुरुनाथ मयप्पन पर भी सट्टेबाजी के आरोप लगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।