फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: एशिया कप का आज से आगाज; T20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन और छक्के किसके नाम? विकेट के मामले में ये आगे

Tue, 09 Sep 2025 09:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Sep 2025 09:16 AM IST
सार

भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हम आपको इस टूर्नामेंट (टी20 प्रारूप) के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स और स्टैट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन
Asia Cup 2025: Top Run-Scorers, Six-Hitters and Leading Wicket-Takers in T20 Format
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
एशिया कप टी20 टूर्नामेंट का आगाज आज से होने जा रहा है। 28 सितंबर तक टी20 प्रारूप में चलने वाले इस टूर्नामेंट का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और यह इंतजार आज खत्म होने वाला है। खासतौर पर इंतजार भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले को लेकर है। टूर्नामेंट के शेड्यूल के मुताबिक, यह मैच 14 सितंबर को दुबई में होना है। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं है कि भारतीय टीम यह मैच खेलेगी या नहीं।


वहीं, भारत अपना पहला मैच 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले हम आपको इस टूर्नामेंट (टी20 प्रारूप) के कुछ बड़े रिकॉर्ड्स और स्टैट्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में अब तक कितने शतक लगे, किस-किस बल्लेबाज ने शतक लगाए, किसने सबसे ज्यादा रन बनाए और किसके नाम सबसे ज्यादा विकेट हैं...इत्यादि जैसे कई आंकड़ों के बारे में हम आपको बताएंगे...
Asia Cup 2025: Top Run-Scorers, Six-Hitters and Leading Wicket-Takers in T20 Format
एशिया कप 2025 - फोटो : ANI
भारत-श्रीलंका के नाम एक-एक एशिया कप टी20 का खिताब
सबसे पहले आपको यह बता दें कि एशिया कप वनडे और टी20 दोनों प्रारूपों में खेला जाता है। अगले साल होने वाले आईसीसी के मेजर टूर्नामेंट को देखते हुए इसका प्रारूप तय किया जाता है। उदाहरण के तौर पर अगले साल टी20 विश्व कप खेला जाना है, इस वजह से इस साल एशिया कप टी20 प्रारूप में खेला जा रहा है। वहीं, 2023 में वनडे विश्व कप हुआ था। इस वजह से उस साल एशिया कप वनडे प्रारूप में खेला गया था।

1984 में इस टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी और तबसे लेकर 2014 तक यह टूर्नामेंट वनडे प्रारूप में ही खेला गया था। 2016 में पहली बार एशिया कप का आयोजन टी20 प्रारूप में हुआ था। फिर 2022 में दूसरी बार यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला गया। 2018 और 2023 में यह वनडे प्रारूप में खेला गया था। 2016 में भारत ने, जबकि 2022 में श्रीलंका ने एशिया कप टी20 अपने नाम किया था। वनडे और टी20, दोनों प्रारूपों को मिला दिया जाए, तो भारत कुल आठ बार चैंपियन बना है। इसके बाद श्रीलंका का नंबर आता है। यह टीम छह बार एशिया कप का खिताब जीत चुकी है। वहीं, पाकिस्तान की टीम दो बार चैंपियन बनी है। 

हर बार की विजेता टीम
साल प्रारूप मेजबान विजेता उप-विजेता
1984 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1986 वनडे श्रीलंका श्रीलंका पाकिस्तान
1988 वनडे बांग्लादेश भारत श्रीलंका
1990-91 वनडे भारत भारत श्रीलंका
1995 वनडे यूएई भारत श्रीलंका
1997 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2000 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान श्रीलंका
2004 वनडे श्रीलंका श्रीलंका भारत
2008 वनडे पाकिस्तान श्रीलंका भारत
2010 वनडे श्रीलंका भारत श्रीलंका
2012 वनडे बांग्लादेश पाकिस्तान बांग्लादेश
2014 वनडे बांग्लादेश श्रीलंका पाकिस्तान
2016 टी20 बांग्लादेश भारत बांग्लादेश
2018 वनडे यूएई भारत बांग्लादेश
2022 टी20 यूएई श्रीलंका पाकिस्तान
2023 वनडे पाकिस्तान
श्रीलंका
भारत श्रीलंका
 

 

Asia Cup 2025: Top Run-Scorers, Six-Hitters and Leading Wicket-Takers in T20 Format
एशिया कप 2025 - फोटो : अमर उजाला
एशिया कप टी20 के दिलचस्प रिकॉर्ड और आंकड़े
एशिया कप (टी20) में कई दिलचस्प रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं। विराट कोहली और बाबर हयात, एशिया के ऐसे दो बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एशिया कप के टी20 प्रारूप में शतक लगाए हैं। संयोगवश दोनों ने 122-122 रन ही बनाए हैं। वहीं, भुवनेश्वर कुमार के नाम सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ चार रन देकर पांच विकेट झटके थे। अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने सबसे ज्यादा 13 छक्के लगाए हैं, जबकि सूर्यकुमार यादव ने इस टूर्नामेंट में 261.53 के अद्भुत स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सबसे बड़े टीम टोटल का रिकॉर्ड भारत के पास है। उसने 2022 में अफगानिस्तान के खिलाफ 212/2 का सर्वोच्च स्कोर बनाया था।

एशिया कप टी20 में सर्वश्रेष्ठ
श्रेणी रिकॉर्ड आंकड़े साल
सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर विराट कोहली (भारत) vs अफगानिस्तान 122* रन 2022
  बाबर हयात (हॉन्गकॉन्ग) vs ओमान 122 रन 2016
सबसे ज्यादा छक्के नजीबुल्लाह जादरान (अफगानिस्तान) 13 2016–2022
सबसे ज्यादा डक मशरफे मुर्तजा (बांग्लादेश) 3 2016
सबसे ज्यादा शतक बाबर हयात 1 2016
  विराट कोहली 1 2022
हाईएस्ट स्ट्राइक रेट भानुका राजपक्षे (श्रीलंका) 149.21 2022
एक पारी में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट सूर्यकुमार यादव vs हॉन्गकॉन्ग 261.53 2022
सबसे बड़ी साझेदारी कोहली और राहुल vs अफगानिस्तान 119 रन 2022
सबसे ज्यादा विकेट भुवनेश्वर कुमार 13 2016–2022
एक संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट अमजद जावेद (यूएई) 12 2016
उच्चतम स्कोर भारत vs अफगानिस्तान 212/2 2022
न्यूनतम स्कोर हॉन्गकॉन्ग vs पाकिस्तान 38/10 2022
सबसे ज्यादा मैच विराट कोहली 10 2016–2022
  दासुन शनाका 10 2016–2022
सबसे ज्यादा मैच (बतौर कप्तान) अमजद जावेद (यूएई) 7 2016
सबसे ज्यादा मैच बतौर अंपायर अनिल चौधरी (भारत) 10 2016–2022
विज्ञापन
विज्ञापन
Asia Cup 2025: Top Run-Scorers, Six-Hitters and Leading Wicket-Takers in T20 Format
एशिया कप टी20 - फोटो : ANI
एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा रन वाले बल्लेबाज
एशिया कप (टी20) में भारत के विराट कोहली सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2016 और 2022 में दो एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में 10 मैचों में 429 रन बनाए, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान 281 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि रोहित शर्मा 271 रन बनाकर तीसरे स्थान पर हैं। हॉन्गकॉन्ग के बाबर हयात और अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान भी इस सूची में शामिल हैं।
 

एशिया कप (टी20) में सर्वाधिक रन

रन खिलाड़ी मैच सर्वश्रेष्ठ स्कोर शतक अर्धशतक
429 विराट कोहली 10 122* 1 3
281 मोहम्मद रिजवान 6 78* 0 3
271 रोहित शर्मा 9 83 0 2
235 बाबर हयात 5 122 1 1
196 इब्राहिम जादरान 5 64* 0 1

सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

रन खिलाड़ी स्ट्राइक रेट खिलाफ साल
122* विराट कोहली 200.00 अफगानिस्तान 2022
122 बाबर हयात 203.33 ओमान 2016
84 रहमानुल्लाह गुरबाज 186.66 श्रीलंका 2022
83 रोहित शर्मा 150.90 बांग्लादेश 2016
80 शब्बीर रहमान 148.14 श्रीलंका 2016

एशिया कप टी20 में सर्वाधिक 50+ स्कोर

कितने खिलाड़ी शतक अर्धशतक
4 विराट कोहली 1 3
3 मोहम्मद रिजवान 0 3
2 दिनेश चांदीमल 0 2
2 बाबर हयात 1 1
2 कुसल मेंडिस 0 2
2 पथुम निशांका 0 2
2 रोहित शर्मा 0 2
विज्ञापन
Asia Cup 2025: Top Run-Scorers, Six-Hitters and Leading Wicket-Takers in T20 Format
एशिया कप 2025 - फोटो : अमर उजाला
एशिया कप टी20 में सबसे ज्यादा विकेट वाले गेंदबाज
एशिया कप टी20 में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन सबसे शानदार रहा है। उन्होंने 2016 और 2022 में एशिया कप टी20 के दो संस्करणों में छह मैचों में 13 विकेट झटके हैं। उनका इकोनॉमी रेट 5.34 का रहा है। यूएई के अमजद जावेद और मोहम्मद नवीद ने भी प्रभावी गेंदबाजी की, जबकि बांग्लादेश के अल-अमीन हुसैन ने पांच मैचों में 11 विकेट हासिल किए। भारत के हार्दिक पांड्या और अफगानिस्तान के राशिद खान ने भी 11-11 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकोनॉमी अपेक्षाकृत अधिक रही। 
 

एशिया कप टी20 में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़े

खिलाड़ी मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकॉनॉमी
भुवनेश्वर कुमार (भारत) 6 13 5/4 5.34
अमजद जावेद (यूएई) 7 12 3/25 7.34
अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश) 5 11 3/25 7.96
मोहम्मद नवीद (यूएई) 7 11 3/14 5.24
हार्दिक पांड्या (भारत) 8 11 3/8 7.01
राशिद खान (अफगानिस्तान) 8 11 3/22 6.51
 

एशिया कप टी20 (अब तक)

2016

  • मेजबान: बांग्लादेश

  • विजेता: भारत

  • विजेता कप्तान: महेंद्र सिंह धोनी (भारत)

  • सर्वाधिक रन: शब्बीर रहमान (बांग्लादेश) – 176

  • सर्वाधिक विकेट: अल-अमीन हुसैन (बांग्लादेश) – 11

  • फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच: शिखर धवन (भारत)

  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: शब्बीर रहमान (बांग्लादेश)

2022

  • मेजबान: श्रीलंका

  • विजेता: श्रीलंका

  • विजेता कप्तान: दासुन शनाका (श्रीलंका)

  • सर्वाधिक रन: मोहम्मद रिजवान (पाकिस्तान) – 281

  • सर्वाधिक विकेट: भुवनेश्वर कुमार (भारत) – 11

  • फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच: भानुका राजपक्षे (श्रीलंका)

  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: वानिंदु हसरंगा (श्रीलंका)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed