फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs NZ: भारत की करारी हार से BCCI खफा, ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद खत्म हो सकता है दिग्गजों का करियर-रिपोर्ट

Sun, 03 Nov 2024 08:16 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 03 Nov 2024 08:16 PM IST
सार

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में खुलासा है कि बीसीसीआई डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र की शुरुआत से पहले अनुभवी खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

विज्ञापन
BCCI upset with Indias defeat against newzealand careers of seniors can end after the Australia says reports
विराट-रोहित-जडेजा-अश्विन - फोटो : BCCI
न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरा टेस्ट मैच गंवाने के बाद भारत को 0-3 से इस सीरीज में करारी हार मिली। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम की इस शिकस्त का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन रहा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भी घर में सूपड़ा साफ होने के बाद भारतीय टीम से खफा है। अब एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद कुछ दिग्गज खिलाड़ियों को इस प्रारूप से संन्यास का एलान करना पड़ सकता है।
BCCI upset with Indias defeat against newzealand careers of seniors can end after the Australia says reports
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
भारतीय टीम इस महीने के अंत में शुरू होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से यह सीरीज भारत के लिए काफी अहम है। फाइनल में पहुंचने के लिए टीम को अब पांच में चार मुकाबले हर हाल में जीतने होंगे जबकि एक मैच ड्रॉ कराना होगा। इस बीच समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में खुलासा है कि बीसीसीआई डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र की शुरुआत से पहले अनुभवी खिलाड़ियों को चरणबद्ध तरीके से बाहर का रास्ता दिखाने की योजना बना सकती है।
BCCI upset with Indias defeat against newzealand careers of seniors can end after the Australia says reports
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज रोहित शर्मा, विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन में से कम से कम दो के लिए अंतिम हो सकती है। ये चारों खिलाड़ी अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के आखिरी चरण में हैं। जब रोहित से भारत के टेस्ट भविष्य के बारे में उनके विचार पूछे गए तो उन्होंने कहा, देखिए, मुझे नहीं लगता कि हम इतना आगे की सोच सकते हैं। अगली सीरीज पर ध्यान केंद्रित करना महत्वपूर्ण है, जो कि ऑस्ट्रेलिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BCCI upset with Indias defeat against newzealand careers of seniors can end after the Australia says reports
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि बीसीसीआई के दिग्गजों और चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कप्तान रोहित के बीच उम्रदराज खिलाड़ियों के साथ टीम के आगे बढ़ने के बारे में अनौपचारिक चर्चा हो सकती है। बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, "इसका निश्चित रूप से आंकलन किया जाएगा और यह अनौपचारिक हो सकता है क्योंकि टीम 10 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना होगी। यह एक बड़ी हार है लेकिन ऑस्ट्रेलिया सीरीज करीब है और टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है, इसलिए अभी कोई छेड़छाड़ नहीं होगी।"
विज्ञापन
BCCI upset with Indias defeat against newzealand careers of seniors can end after the Australia says reports
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
उन्होंने आगे कहा, "भारत अगर इंग्लैंड में खेल जाने वाले डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं करता है, तो इस बात की काफी संभावना होगी कि इन चारों में से कुछ नाम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में नहीं होंगे। इन चारों ने घरेलू मैदान पर संभवतः एक साथ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल लिया है।" माना जा रहा है कि बीसीसीआई 2011 की कहानी को दोहराने से बचना चाहता है जब टीम के प्रदर्शन में बड़ी गिरावट आई थी। बोर्ड चयनकर्ताओं, विशेष रूप से अध्यक्ष अगरकर और मुख्य कोच गंभीर को योजना के बारे में दिग्गज क्रिकेटरों से बात करने की आवश्यकता होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed