{"_id":"684127cdb7e2fd4a3309ed3d","slug":"bengaluru-stampede-photos-uncontrolled-fans-mistakes-in-preparation-ipl-rcb-celebration-turn-into-mourning-2025-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Stampede Photos: बेकाबू फैंस...तैयारियों में चूक, मातम में बदला जश्न; दिल दहला देने वाली तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Bengaluru Stampede Photos: बेकाबू फैंस...तैयारियों में चूक, मातम में बदला जश्न; दिल दहला देने वाली तस्वीरें
Thu, 05 Jun 2025 10:50 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:50 AM IST
सार
टीम की एक झलक पाने के लिये स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं रख सकी। इसके लिए हल्का बलप्रयोग भी करना पड़ा। ये प्रशंसक स्टेडियम के भीतर घुसने की कोशिश में प्रवेश द्वार के बाहर ही भगदड़ का शिकार हो गए।
विज्ञापन
बंगलूरू में हादसा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत का जश्न तब फीका पड़ गया जब बंगलूरू में जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की जान चली गई। आरसीबी ने पहली बार खिताब जीता तो बंगलूरू में ट्रॉफी का जश्न मनाने लाखों प्रशंसक जमा हुए। हालांकि, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मची और फैंस की जान चली गई। आरसीबी उन फ्रेंचाइजियों में से है, जिनके सबसे ज्यादा प्रशंसक हैं, लेकिन ये सब पता होने का बावजूद जश्न की तैयारियों में चूक हादसे की मुख्य वजह रही। प्रशंसकों का जश्न मातम में बदल गया, लेकिन सम्मान समारोह स्टेडियम के अंदर जारी रहा।
बंगलूरू में अनहोनी
- फोटो : PTI
टीम की एक झलक पाने के लिये स्टेडियम के बाहर लाखों की संख्या में प्रशंसक उमड़ पड़े जिन पर पुलिस नियंत्रण नहीं रख सकी। इसके लिए हल्का बलप्रयोग भी करना पड़ा। ये प्रशंसक स्टेडियम के भीतर घुसने की कोशिश में प्रवेश द्वार के बाहर ही भगदड़ का शिकार हो गए। बुधवार दोपहर जब आरसीबी टीम बंगलूरू पहुंची तो हवाई अड्डे के बाहर सड़क पर दोनों तरफ बड़ी संख्या में खड़े प्रशंसकों ने उनका गर्मजोशी से अभिवादन किया। प्रशंसक विराट कोहली के साथ टीम के खिलाड़ियों की एक एक झलक पाने के लिए सड़कों पर कतार में खड़े थे। यही हाल चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भी दिखा जहां प्रशंसकों की संख्या लगातार बढ़ती गई। हालांकि, इसके लिए कोई तैयारी नहीं की गई। अब सवाल उठता है कि इसके लिए कौन जिम्मेदार है? प्रशासन, फैंस या वहां की सरकार, या स्टेडियम और कर्नाटक क्रिकेट संघ के अधिकारी?






बंगलूरू में अनहोनी
- फोटो : PTI
ऐसा नहीं है कि किसी को चेतावनी नहीं दी गई थी। बंगलूरू ट्रैफिक पुलिस ने एक्स पर जारी बयान में कहा था कि विधान सौधा से स्टेडियम तक आरसीबी टीम की बस परेड यातायात संबंधी परेशानियों के कारण नहीं हो सकती है, लेकिन बाद में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इसकी अनुमति दे दी थी। खिलाड़ियों के विधान सौधा पहुंचने के बाद दर्शकों के अनियंत्रित होने के कारण हालांकि यह परेड नहीं कराई गई। शहर में बारिश के मौसम ने भी अधिकारियों को ऐसा निर्णय लेने के लिए मजबूर किया होगा। इसके साथ ही आरसीबी की जीत के बाद मंगलवार रात भीड़ को नियंत्रित करने में भी पुलिस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलूरू में अनहोनी
- फोटो : PTI
सोशल मीडिया पर साझा तस्वीरों और वीडियो में कोहली को ट्रॉफी पकड़े हुए और टीम के बस मार्ग पर खड़े हजारों प्रशंसकों को सुखद आश्चर्य से देखते हुए देखा जा सकता है। प्रशंसक टीम के काफिले की ओर खुशी से हाथ हिला रहे थे। हालांकि, अब इस जीत का जश्न फीका नजर आ रहा है। कुछ प्रशंसक के बयान भी सामने आए और उन्होंने तैयारियों पर सवाल उठाए। आनन फानन में आयोजित इस कार्यक्रम के टिकट भी हड़बड़ी में बेचे गए। गेट नंबर 12 और 13 के अलावा क्लब हाउस एंट्री गेट नंबर 10 पर भी भारी भीड़ जमा हो गई जिन पर नियंत्रण के लिये पर्याप्त सुरक्षाबल नहीं था। दोपहर साढे तीन बजे तक प्रशंसकों की संख्या कई गुना बढ गई जिससे पुलिस और स्टेडियम के सुरक्षा अधिकारियों को सारे दरवाजे बंद करने पड़े ताकि वे लोग भीतर नहीं आ सकें जिनके पास टिकट नहीं था। इसके बावजूद कुछ फैंस स्टेडियम की दीवार और फेंसिंग पर चढ़कर स्टेडियम के अंदर घुसते दिखे। इसका वीडियो भी सामने आया।




विज्ञापन
बंगलूरू में अनहोनी
- फोटो : PTI
अपने दोस्तों के साथ आये पोस्ट ग्रेजुएट छात्र प्रशांत शेट्टी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से कहा, 'मैंने समारोह के टिकट लिए थे, लेकिन अंदर नहीं जा सका। पुलिस ने अचानक सारे रास्ते और दरवाजे बंद कर दिए और मेन गेट के पास लाठीचार्ज शुरू कर दिया। मुझे नहीं पता कि हमारी क्या गलती थी। हमें समारोह का न्योता मिला था। हमने टिकट खरीदे थे ,लेकिन मार और गालियां खाई। हमारे जैसे फैंस के लिए यह भयावह दिन रहा।' यह फैन टीम की जीत के जश्न को देखने आया था, लेकिन भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद का मातम देखकर स्तब्ध था। करीब साढ़े चार बजे कुबोन पार्क मेट्रो स्टेशन से और भीड़ आ गई जिससे पुलिस को हल्का बलप्रयोग करना पड़ा। गेट नंबर दस पर बच्चे और महिला भगदड़ का शिकार हुए और पुलिस ने इस रिपोर्टर पर भी लाठी चलाई और स्थानीय भाषा में अपशब्द कहे।