{"_id":"67863f1132551ab49f02d5a6","slug":"champions-trophy-2025-all-team-squad-players-list-australia-england-south-africa-new-zealand-india-pakistan-2025-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CT 2025: आठ में छह देश कर चुके हैं टीम का एलान, ग्राफिक्स में देखें सभी स्क्वॉड, इन दो देशों ने बढ़ाया इंतजार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CT 2025: आठ में छह देश कर चुके हैं टीम का एलान, ग्राफिक्स में देखें सभी स्क्वॉड, इन दो देशों ने बढ़ाया इंतजार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:25 PM IST
सार
ICC Champions Trophy 2025 All Team Squads : अब तक छह देशों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं, भारत और पाकिस्तान ने अब तक स्क्वॉड जारी नहीं किया है। बीसीसीआई 19 जनवरी तक टीम का एलान कर सकता है। आइए देखते हैं अब तक कौन-कौन से देश ने टीम जारी की है...
विज्ञापन
1 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए जैसे जैसे नजदीक आ रही है, फैंस के मन में इस टूर्नामेंट को लेकर उत्सुकता और बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान काफी समय बाद किसी आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करता दिखेगा। वहीं, भारत अपने सभी मैच दुबई में खेलेगा। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी को होनी है, जबकि फाइनल नौ मार्च को खेला जाएगा। यह टूर्नामें आठ टीमों के बीच खेला जाएगा। अब तक छह देशों ने अपनी-अपनी टीम की घोषणा कर दी है। वहीं, भारत और पाकिस्तान ने अब तक स्क्वॉड जारी नहीं किया है। बीसीसीआई 19 जनवरी तक टीम का एलान कर सकता है। आइए देखते हैं अब तक कौन-कौन से देश ने टीम जारी की है...
2 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
इंग्लैंड
इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम का एलान कर दिया है। बोर्ड ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि जोस बटलर इस टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व करेंगे। वहीं, स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को 15 सदस्यीय स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। इसके अलावा जो रूट की टीम में वापसी हुई है।
3 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए सोमवार को 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। अपनी कप्तानी में टीम को वनडे विश्व कप 2023 का खिताब दिलाने वाले तेज गेंदबाज पैट कमिंस इस टूर्नामेंट में भी कंगारू टीम की कमान संभालेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस टीम में जोश हेजलवुड को भी शामिल किया है जो चोट के कारण भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से बीच में ही हट गए थे। इसके अलावा मैक्सवेल और स्टोइनिस की भी टीम में वापसी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
न्यूजीलैंड
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए न्यूजीलैंड की टीम का एलान हो गया है। इस टीम की अगुआई मिचेल सैंटनर करेंगे। वहीं, वनडे स्क्वॉड में केन विलियम्सन, लोकी फर्ग्यूसन और डेवोन कॉनवे की वापसी हुई है। ये तीनों न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं थे। विलियम्सन और कॉनवे दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग में खेल रहे हैं, तो फर्ग्यूसन बिग बैश लीग का हिस्सा हैं। यह काफी समय बाद पहला आईसीसी टूर्नामेंट होगा, जिसमें ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी, दोनों एक साथ टीम का हिस्सा नहीं होंगे। इन दोनों के डेब्यू के बाद से शायद ही ऐसा कभी हुआ है। बोल्ट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 11
चैंपियंस ट्रॉफी
- फोटो : Twitter
बांग्लादेश
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए बांग्लादेश की टीम का एलान हो गया है। इस टीम की अगुआई नजमुल हुसैन शांतो करेंगे। वहीं, इस टीम में दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को जगह नहीं दी गई है। हाल ही में उनका गेंदबाजी एक्शन संदिग्ध पाया गया था। अब जब तक वह आईसीसी के सामने गेंदबाजी एक्शन को साबित नहीं करते तब तक वह गेंदबाजी नहीं कर सकेंगे। इसके अलावा टीम में सीनियर विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को भी शामिल नहीं किया गया है। टीम को तमीम इकबाल की सेवाएं भी नहीं मिलेंगी। उन्होंने हाल ही में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।