{"_id":"5a14046c4f1c1bc45b8b77b0","slug":"chris-gayle-and-brendon-mccullum-played-fine-innings-in-bpl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिस गेल और ब्रेंडन मैकुलम ने एकसाथ गेंदबाजों के उड़ाए होश, मारे ताबड़तोड़ छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिस गेल और ब्रेंडन मैकुलम ने एकसाथ गेंदबाजों के उड़ाए होश, मारे ताबड़तोड़ छक्के
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Wed, 22 Nov 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल और ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : dailymail
Link Copied
वेस्टइंडीज के ओपनर क्रिस गेल और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम अपने विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण दुनिया में लोकप्रिय हैं। दोनों बल्लेबाजों को आक्रामक अंदाज में बड़े-बड़े शॉट्स लगाने के लिए जाना जाता है। अब गेल-मैकुलम ने एकसाथ ओपनिंग की, तो आप समझ ही सकते हैं कि गेंदबाजों का क्या हुआ होगा।
Trending Videos
2 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : live in style
गेल और मैकुलम ने बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में एकसाथ ओपनिंग की और गेंदबाजों के होश उड़ा दिए। टूर्नामेंट के 22वें मैच में रंगपुर राइडर्स की तरफ से खेलते हुए गेल और मैकुलम ने सिलहट सिक्सर्स के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और 8 ओवरों में 80 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
ब्रेंडन मैकुलम
गेल अधिक आक्रामक मोड में नजर आए और वो सिर्फ चौके और छक्के जड़कर ही रन बना रहे थे। मगर गेल अकेले कहां थे, दूसरे छोर से ब्रेंडन मैकुलम भी यही काम कर रहे थे और गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे। मैकुलम ने सिर्फ 21 गेंदों में 33 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में तीन चौके व इतने ही छक्के लगाए। वहीं गेल ने 39 गेंदों में अर्धशतक बनाया। उन्होंने इस दौरान दो चौके जबकि पांच छक्के जड़े।
4 of 5
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : IPL
गेल और मैकुलम की आतिशी पारियों की मदद से रंगपुर राइडर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए। जवाब में सिलहट सिक्सर्स की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 162 रन ही बना सकी और मुकाबला 7 रन से गंवा बैठी।
विज्ञापन
5 of 5
क्रिस गेल
- फोटो : NDTV
यह मुकाबला काफी रोमांचक चल रहा था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिलहट सिक्सर्स ने एक समय 25 रनों पर अपने 3 विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में उनका जीतना मुश्किल नजर आ रहा था, लेकिन इसके बाद नासिर हुसैन और सब्बीर रहमान जम गए और चौकों छक्कों की बरसात करने लगे। दोनों ने आपस में शतकीय साझेदारी निभाई और देर सवेर टीम को जीत की ओर ले जाने लगे। लेकिन 18वें ओवर में रहमान 49 गेंदों में 70 रन बनाकर आउट हो गए और इसके बाद सिलहट टीम की लय बिगड़ गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।