फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: राहुल ने कहा- अगर ऐसा होता तो टीम इंडिया जीत जाती पहला टेस्ट

Tue, 21 Nov 2017 05:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 21 Nov 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
rahul said if we will get more overs than we will surely won the match
केएल राहुल - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के ओपनर लोकेश राहुल का मानना है कि अगर 5-6 ओवर का खेल और होता तो मेजबान टीम निश्चित ही पहले टेस्ट को जीत जाती। टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेले गए पहले टेस्ट के पांचवें दिन खराब रोशनी के कारण मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

rahul said if we will get more overs than we will surely won the match
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भुवनेश्वर कुमार (8/4 विकेट) की अगुआई में तेज गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने खराब रोशनी के कारण खेल रोके जाने तक 231 रन का लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका के 26.3 ओवर में 7 विकेट 75 रन तक झटक लिए थे। 
rahul said if we will get more overs than we will surely won the match
लोकेश राहुल - फोटो : espncricinfo

मैच के बाद राहुल ने कहा, 'आपको इस तरह के मुकाबलों की उम्मीद करना चाहिए। अगर हमारे पास 5-6 ओवर और होते तो निश्चित ही हम जीत दर्ज कर सकते थे। बहरहाल, यह हम सभी के लिए अच्छा अनुभव रहा। मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी इस तरह का मैच खेला है। बारिश की वजह से मैच छोटा हुआ, लेकिन कांटे की टक्कर देखने को मिली। यह रोमांचक था।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
rahul said if we will get more overs than we will surely won the match
टीम इंडिया - फोटो : india today

राहुल को मलाल है कि पहले टेस्ट के लिए जिस तरह की विकेट बनाई गई, उस पर खराब मौसम के कारण पांच दिन पूरा खेल नहीं हो पाया। नौ घंटे से अधिक का खेल बारिश की भेंट चढ़ा। टीम इंडिया के ओपनर ने कहा, 'इस तरह के विकेट पर अगर पूरे 5 दिन क्रिकेट होता तो यह शानदार होता। भुवनेश्वर की बेहतरीन गेंदबाजी ने अंतिम सत्र में भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया था, लेकिन खराब रोशनी के कारण खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा।' 

विज्ञापन
rahul said if we will get more overs than we will surely won the match
विराट कोहली - फोटो : BCCI
पहली पारी में जल्दी ऑलआउट होने के बारे में राहुल ने कहा, 'सभी दिन तेज गेंदबाजों को विकेट से मदद मिली। दिन का खेल खत्म होने के दौरान दरारें थोड़ी अधिक बड़ी हो गईं, इसलिए अधिक सीम मूवमेंट मिल रही थी। नमी के कारण पहले दो दिन काफी स्विंग मिल रही थी। अगर श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करता तो स्थिति पूरी तरह अलग होती, लेकिन यह ऐसे ही चलता है। हमने पहले बल्लेबाजी करने की चुनौती का लुत्फ उठाया और यह हम सभी के लिए अच्छा अनुभव था।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed