फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'day Spl: घरेलू क्रिकेट के 'सचिन तेंदुलकर' नहीं हारे कभी कोई फाइनल, दो दशक तक कायम रही बादशाहत

Fri, 16 Feb 2018 02:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 02:44 PM IST
विज्ञापन
cricketer Wasim Jaffer celebrating his 41st birthday
वसीम जाफर

टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट बैट्समैन वसीम जाफर का जन्म 16 फरवरी 1978 को हुआ था। दाएं हाथ के इस शानदार बल्लेबाज को डोमेस्टिक इंडियन क्रिकेट का सचिन तेंदुलकर कहा जाता है। अपनी टीम को हमेशा सधी हुई शुरुआत देने वाले वसीम जाफर रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है।

cricketer Wasim Jaffer celebrating his 41st birthday
वसीम जाफर

वसीम जाफर ने 1996-97 में अपना डेब्यू किया था। करीब दो दशक तक खेलने के बाद आज भी इस खिलाड़ी में रन बनाने की भूख खत्म नहीं हुई है। जाफर ने टेस्ट क्रिकेट में साल 2000 में द. अफ्रीका के खिलाफ अपना पदार्पण किया था।

cricketer Wasim Jaffer celebrating his 41st birthday
Wasim Jaffer

टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने अपना पहला शतक नागपुर (2006) में लगाया था। 31 टेस्ट मैच खेलने वाले जाफर ने 5 शतक और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1,944 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer Wasim Jaffer celebrating his 41st birthday
Wasim Jaffer

इस खिलाड़ी के नाम कई शानदार रिकॉर्ड भी दर्ज हैं। बता दें कि वसीम जाफर घरेलू क्रिकेट के एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने कभी कोई फाइनल मुकाबला नहीं हारा है। 41 साल के वसीम जाफर अब तक 19 रणजी सीजन खेल चुके हैं। 19 में से 9 बार वसीम जाफर अपनी टीम के लिए रणजी फाइनल खेल चुके हैं और हर बार वह इस खिताब को जीतने में कामयाब भी रहे हैं।

विज्ञापन
cricketer Wasim Jaffer celebrating his 41st birthday
Wasim Jaffer

वसीम जाफर ने पहला फाइनल 1996-97 सीजन में खेला था। मुंबई के लिए 18 साल खेलने के बाद उन्होंने 2015-16 में विदर्भ की तरफ से खेलना शुरू किया। फर्स्ट क्लास और लिस्ट ए में खेले कुल 341 मैचों में उन्होंने 22,113 रन बनाए हैं। इस दौरान जाफर ने 44 शतक भी लगाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed