INDvSA: इन 11 खिलाड़ियों के दम पर 5-1 से सीरीज जीतने उतरेगी विराट 'ब्रिगेड'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओपनिंग
टीम इंडिया के 'हिटमैन' कहे जाने वाले रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन ओपनर की भूमिका में नजर आएंगे। रोहति ने प्रोटियाज टीम के खिलाफ 5वें वन-डे में 115 रन की शानदार पारी खेली थी। वहीं, धवन ने भी 23 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 34 रन की धमाके दार पारी खेलकर टीम इंडिया को एक जोरदार शुरुआत दिया था।
मिडिल ऑर्डर
कप्तान विराट कोहली हमेशा की तरह मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते नजर आएंगे। वहीं, पहले वन-डे में 79 रन की शानदार पारी खेलने के बाद रहाणे कुछ खास नहीं कर पाए। पिछले तीन मैच में अजिंक्य रहाणे नंबर चार पर बल्लेबाजी करते हुए महज 27 रन ही बना पाए हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट रहाणे की जगह दिनेश कार्तिक को आखिरी मैच में मौका दे सकती है। रहाणे ने केपटाउन में 11, जोहानिसबर्ग और पोर्ट एलिजाबेथ वन-डे में 8-8 रन बनाए थे। वहीं, अंतिम वन-डे में श्रेयस अय्यर की जगह केदार जाधव या मनीष पांडे को मौका दिया जा सकता है।
विकेटकीपर और ऑलराउंडर
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के लिए छठा वन-डे बेहद खास है। दरअसल, धोनी के लिए आखिरी वन-डे इसलिए खास माना जा रहा है कि वह यदि इस मुकाबले में अपने बल्ले से 33 रन बना लेते हैं तो उनके वन-डे करियर में 10 हजार रन पूरे हो जाएंगे। इसके साथ ही वह टीम इंडिया के चौथे और वर्ल्ड के 12वें बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, पांचवें वन-डे में गेंदबाजी और फिल्डिंग में शानदार प्रदर्शन करने वाले हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का खेलना लगभग तय माना जा रहा है।
गेंदबाजी
टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे/दिनेश कार्तिक, केदार जाधव/मनीष पांडे, एमएस धोनी, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर।
नोटः- महज यह हमारा एक आकलन भर है। असल में प्लेइंग इलेवन का पता मैच के ही दिन चलेगा।