{"_id":"5a86756d4f1c1ba1268ba9b0","slug":"suresh-raina-tips-virat-kohli-to-win-world-cup-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रैना बोले- 'विराट की आंखों में आज भी झलकता है उस हार का दर्द', अब बनकर ही रहेंगे वर्ल्ड चैंपियन","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
रैना बोले- 'विराट की आंखों में आज भी झलकता है उस हार का दर्द', अब बनकर ही रहेंगे वर्ल्ड चैंपियन
Fri, 16 Feb 2018 11:48 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Suresh Raina, Virat Kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे हैं। द. अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है। इसी बीच रैना ने कप्तान विराट कोहली को एक ऐसा टिप्स दिया है, जो उन्हें अगले साल वर्ल्ड चैंपियन बनने में काफी मदद करेगा।
2 of 5
सुरेश रैना
- फोटो : File
सुरेश रैना ने कहा कि कप्तान विराट कोहली इन दिनों जबर्दस्त फॉर्म में हैं। अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह बरकरार रहा तो 2019 वर्ल्ड कप टीम इंडिया ही जीतेगी। इतना ही नहीं, रैना ने कहा कि इस मेगा टूर्नामेंट में कप्तान विराट कोहली 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' भी बन सकते हैं।
3 of 5
Virat Kohli
दरअसल रैना ने विराट कोहली को वो समय याद दिलाया जब जीत के दरवाजे पर खड़ी टीम इंडिया वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने से चूक गई थी। 2017 की चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया पाकिस्तान से बुरी तरह हारी थी। वहीं 2016 टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को कड़े मुकाबले में फाइनल की दौड़ से बाहर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
रैना का कहना है कि विराट कोहली इस हार को अभी तक भूले नहीं है। इस हार का दर्द उनकी आंखों में साफ झलकता है। हालांकि इसके बाद विराट कोहली ने अपनी कप्तानी और खेल में काफी सुधार किया है, जो उन्हें 2019 का वर्ल्ड कप दिलवा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
बता दें कि मौजूदा द. अफ्रीकी दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान ने चार बेहतरीन शतक लगाए हैं। विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 50 से ज्यादा की औसत से रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।