फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रैना ने भावुक होकर कही दिल की बात, बोले- द. अफ्रीका में अच्छा प्रदर्शन कर टीम में जगह पक्की करुंगा

Fri, 16 Feb 2018 10:32 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Feb 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Suresh Raina says I was dropped despite performance 
सुरेश रैना

पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे स्टार ऑलराउंडर सुरेश रैना ने भावुक होकर अपने दिल की बात कही है। उन्होंने कहा कि अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद भी भारतीय टीम से मुझे बाहर किया गया। उन्होंने बताया कि टीम से बाहर किए जाने के कारण वह काफी दुखी हुए थे लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में मौका मिला है, जिसका पूरा फायदा उठाने को तैयार हैं। 

Suresh Raina says I was dropped despite performance 
d

हिंदी समाचार चैनल 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में रैना ने कहा, 'मैं दुखी हो गया था क्योंकि अच्छा करने के बावजूद मुझे टीम से बाहर कर दिया गया, लेकिन अब मैंने यो-यो टेस्ट पास कर लिया है और मैं फिट महसूस कर रहा हूं। इतने महीनों की कड़ी ट्रेनिंग के दौरान मेरी टीम इंडिया के लिए खेलने की इच्छा और मजबूत ही हुई है। 

Suresh Raina says I was dropped despite performance 
सुरेश रैना - फोटो : ESPN

31 वर्षीय रैना ने कहा, 'मुझे टीम इंडिया के लिए जितना लंबे समय तक हो, खेलना है। मुझे 2019 का वर्ल्ड कप खेलना है, क्योंकि मैं जानता हूं कि मैंने इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया है। मेरे अंदर अब भी काफी क्रिकेट बचा है और मुझे दक्षिण अफ्रीका में इन तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने का भरोसा है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Raina says I was dropped despite performance 
सुरेश रैना - फोटो : File

रैना ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से टीम इंडिया से बाहर रहने के बाद फैमिली ने काफी सपोर्ट किया। मैंने पत्नी और बेटी के साथ समय बिताया। वो समय बहुत शानदार था। देश के लिए जब भी खेला दिल से खेला है और जोश में खेला था। उन्होंने कहा कि मुश्किल था लेकिन यही पहचान है असली खिलाड़ी की।' 

विज्ञापन
Suresh Raina says I was dropped despite performance 
सुरेश रैना

नंबर चार पर बल्लेबाजी करने को लेकर रैना ने कहा, 'टी-20 मैच महत्वपूर्ण होंगे लेकिन 50 ओवर का अनुभव अंतर पैदा करेगा। जब उनसे पूछा गया कि आने वाले मैचों के लिए क्या प्लान कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, टीम अच्छा कर रही है मैं उम्मीद करता हूं कि आने वाले 3 मैचों में अच्छा करूं और अपनी जगह टीम इंडिया में पक्की करूं।' बता दें कि रैना ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 223 वन-डे और 65 वन-डे खेले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed