{"_id":"5ca5d20abdec2213fe5d363b","slug":"csk-s-dhoni-won-hearts-by-meeting-and-greeting-his-special-fan-takes-selfie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच के बाद धोनी ने यूं जीता दिल, ड्रेसिंग रूम से उतरकर दादी माँ की पूरी की ख्वाहिश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच के बाद धोनी ने यूं जीता दिल, ड्रेसिंग रूम से उतरकर दादी माँ की पूरी की ख्वाहिश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 04 Apr 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
धोनी फैन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंडियन टी-20 लीग में बुधवार को पहली बार वानखेड़े में चेन्नई और मुंबई की टीमें आमने-सामने थी, जिसमें मेजबान टीम ने जीत दर्ज करते हुए चेन्नई के विजय रथ को रोक दिया। यह धोनी सेना की इस सीजन की पहली हार थी।
2 of 5
माही की फैन
- फोटो : social media
इन सबके बावजूद चेन्नई के कप्तान धोनी की प्रसिद्धि में कोई कमी नहीं रही और उन्हें रोहित के गढ़ मुंबई में भी दर्शकों का खूब साथ मिला।
3 of 5
धोनी खास
- फोटो : social media
रोमांचक मुकाबले के बीच एक वाकया ऐसा भी आया जब धोनी की बुजुर्ग फैन ने धोनी सहित सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
धोनी स्पेशल
- फोटो : social media
दरअसल एक बुजुर्ग महिला फैन अपने हाथों में तख्ती लिए हुए थी जिसपर लिखा था 'मैं यहां सिर्फ धोनी के लिए आई हूं'। आश्चर्य की बात यह कि अपनी पोती के साथ आई यह फैन मैच के बाद धोनी से मिलने को बेताब थीं जिसके बारे में सुरक्षाकर्मियों और अधिकारियों ने धोनी को अवगत कराया। इसके बाद धोनी खुद चलकर अपनी इस फैन से मिलने के लिए ड्रेसिंग रूम से बाहर आए।
विज्ञापन
5 of 5
धोनी ऑटोग्राफ
- फोटो : social media
इतना ही नहीं माही ने अपनी खास फैन के साथ सेल्फी ली और चेन्नई की टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ भी दिए। इस दौरान दादी की पोती और धोनी की युवा फैन ने उनके पैर भी छुए।
धोनी वैसे भी अपनी सादगी और सौम्य छवि की वजह से काफी मशहूर हैं और इसी वजह से देश-दुनिया में उनके हर वर्ग के करोड़ों फैन हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।