Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
csk vs kkr ipl 2022 Mahendra Singh Dhoni hits half century after 35 months in Indian Premier League chennai super kings vs kolkata knight riders
{"_id":"623f3ac2d5df5e000a44978d","slug":"csk-vs-kkr-ipl-2022-mahendra-singh-dhoni-hits-half-century-after-35-months-in-indian-premier-league-chennai-super-kings-vs-kolkata-knight-riders","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"CSK vs KKR IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला 35 महीने के बाद गरजा, कोलकाता के गेंदबाजों को जमकर धोया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
CSK vs KKR IPL 2022: महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला 35 महीने के बाद गरजा, कोलकाता के गेंदबाजों को जमकर धोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sun, 27 Mar 2022 03:30 PM IST
सार
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बनाए। महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली।
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : आईपीएल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल के 15वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर कोलकाता नाइटराइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 131 रन बनाए। टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 50 रन बनाए। रवींद्र जडेजा ने नाबाद 26 रनों की पारी खेली।
2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : आईपीएल
चेन्नई की शुरुआत खराब रही। 10.5 ओवर तक टीम के पांच बल्लेबाज 61 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गए। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने संकटमोचक की भूमिका निभाई। धोनी 38 गेंदों की पारी में 50 रन बनाए। धोनी ने अपना पिछला अर्धशतक 21 अप्रैल 2019 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ लगाया था।
3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : आईपीएल
धोनी ने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया। इस दौरान धोनी का स्ट्राइक रेट 131.58 का रहा। उन्होंने आईपीएल में 35 महीनों के बाद आईपीएल में अर्धशतक लगाया। धोनी ने अपने आईपीएल करियर का 24वां अर्धशतक लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : आईपीएल
धोनी ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी की। जडेजा अपने अंदाज के विपरीत खेलते दिखाई दिए। उनके बल्ले से आज तेजी से रन नहीं बने। जडेजा ने 28 गेंद पर नाबाद 26 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का लगाया।
विज्ञापन
5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : आईपीएल
धोनी ने आखिरी दो ओवरों में तेजी से बल्लेबाजी की। उन्होंने 50 में से 22 रन अंतिम दो ओवरों में बनाए। धोनी और जडेजा के अलावा अंबाती रायुडू ने 15 रन बनाए। डेवोन कॉनवे और शिवम दुबे तीन-तीन रन बनाकर आउट हुए। पिछले साल के ऑरेंज कैप विनर ऋतुराज गायकवाड़ खाता भी नहीं खोल पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।