{"_id":"69ecb0ec42f562d1b008913c","slug":"delhi-capitals-vs-punjab-kings-ipl-2026-kl-rahul-stats-highest-individual-scores-and-most-runs-in-the-ipl-2026-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड्स की झड़ी: IPL में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बने केएल, इस मामले में रैना-धोनी को पीछे छोड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रिकॉर्ड्स की झड़ी: IPL में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय बने केएल, इस मामले में रैना-धोनी को पीछे छोड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 25 Apr 2026 05:47 PM IST
सार
केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ नाबाद 152 रन बनाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है। राहुल ने दमदार बल्लेबाजी की और नाबाद रहकर पवेलियन लौटे। राहुल आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने पंजाब किंग्स के खिलाफ दमदार बल्लेबाजी की। राहुल ने इस मैच में अपने आईपीएल करियर का छठा शतक लगाया, जबकि अपनी शानदार पारी से रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। केएल ने इस मैच में 67 गेंदों पर 16 चौकों और नौ छक्कों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए जो आईपीएल में किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है।
Trending Videos
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : IPL
नाबाद रहे केएल राहुल
केएल राहुल और नीतीश राणा के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स को 265 रनों का लक्ष्य दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाए। राहुल और नीतीश ने दमदार साझेदारी की जिससे दिल्ली पंजाब के सामने विशाल लक्ष्य रखने में सफल रही। केएल राहुल जहां नाबाद लौटे, जबकि नीतीश 44 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से 91 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : IPL
अभिषेक को पीछे छोड़ा
राहुल ने नाबाद 152 रनों की पारी खेलकर अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। राहुल से पहले आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत रन का रिकॉर्ड अभिषेक के नाम ही था जिन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 2025 में 141 रन बनाए। ओवरऑल आईपीएल में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए पुणे के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे। इस सूची में दूसरे स्थान पर ब्रेंडन मैकुलम हैं जिन्होंने 2008 में आईपीएल इतिहास के पहले ही मैच में आरसीबी के खिलाफ नाबाद 158 रनों की पारी खेली थी।
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : IPL
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज
केएल राहुल आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। राहुल अब तक इस टूर्नामेंट में 5579 रन बन चुके हैं। उन्होंने इस मामले में सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। रैना ने आईपीएल में 5528 रन बनाए हैं, जबकि धोनी के नाम 5439 रन हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है जो अब तक 8989 रन बना चुके हैं। दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा है जिन्होंने 7183 रन बनाए हैं। शिखर धवन 6769 रन और डेविड वॉर्नर 6565 रन बनाकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
5 of 5
केएल राहुल
- फोटो : IPL
पुरुष टी20 क्रिकेट में 150+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय
केएल राहुल पुरुष टी20 क्रिकेट में 150+ रन बनाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले तिलक वर्मा टी20 क्रिकेट में ऐसा कर चुके हैं। तिलक ने 2024/25 सीजन में हैदराबाद के लिए खेलते हुए मेघालय के खिलाफ 151 रन बनाए थे। राहुल हालांकि, टी20 क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। अभिषेक इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने बंगाल के खिलाफ 2025 में 148 रन बनाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X