फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अचानक कप्तानी छोड़ने के बाद गौतम गंभीर का बड़ा खुलासा, खोलकर रख दी सच्चाई

Thu, 26 Apr 2018 11:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 26 Apr 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says It was my decision to step down to captaincy for delhi daredevils
gautam gambhir

आपीएल में पहली बार किसी खिलाड़ी ने अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण कप्तान के पद से इस्तीफा दिया है। किंग्स इलेवन पंजाब से मिली हार के बाद दिल्ली डेयरडेविल्स के कप्तान गौतम गंभीर ने बुधवार को कप्तान के पद से इस्तीफा दे दिया था। गुरुवार को टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गंभीर ने कप्तान के पद से इस्तीफा देने की वजह बताई।

Gautam Gambhir says It was my decision to step down to captaincy for delhi daredevils
gambhir and ashwin

गंभीर ने कहा, 'किंग्स इलेवन पंजाब से हारने के बाद मैं अपने होटेल के रूम पर आया। रात का करीब एक बजा था और कमरे के शांत माहौल में मुझे महसूस हो रहा था जैसे अब सब खत्म हो चुका है। प्वॉइंट्स टेबल में हमारी टीम सबसे नीचे है और इस छह मैचों में मैंने सिर्फ 85 रन बनाए हैं, जिसमें पहले मैच में बनाया गया एक अर्धशतक भी शामिल है।'

Gautam Gambhir says It was my decision to step down to captaincy for delhi daredevils
gautam gambhir

'इस्तीफा देने से पहले उस रात करीब दो बजे मैंने इस मुद्दे पर अपने एक करीबी दोस्त से भी बातचीत की। वो मुझे बार-बार मेरे आईपीएल रिकॉर्ड के बारे में बता रहा था। वहीं उस वक्त मेरे जहन में सिर्फ एक ही खयाल आ रहा था कि अगर खराब प्रदर्शन की वजह से मैं कॉलिन मुनरो, अमित मिश्रा और मोहम्मद शमी को बाहर कर सकता हूं तो पंजाब के खिलाफ सिंगल डिजिट के स्कोर पर आउट होकर भला कैसे कप्तान बना रह सकता हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir says It was my decision to step down to captaincy for delhi daredevils
गौतम गंभीर - फोटो : ipl

'आखिरकार मंगलवार शाम को मैंने दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रोमोटर किरन के गांधी और सीईओ हेमंत दुआ से मुलाकात की और अपने इस्तीफे की बात उनके सामने रखी। मैंने बुधवार को अपने डिसीजन कोच रिकी पोंटिंग के सामने भी रखा और इसके बाद खिलाड़ियों को भी इस बारे में सूचना दी।'

विज्ञापन
Gautam Gambhir says It was my decision to step down to captaincy for delhi daredevils
दिल्ली डेयरडेविल्स - फोटो : ipl

गंभीर ने बताया कि इस्तीफा देने के लिए उन पर किसी ने कभी दबाव नहीं बनाया। यह उनका व्यक्तिगत निर्णय है। बता दें कि गौतम गंभीर के इस्तीफे के बाद दिल्ली डेरयडेविल्स की कमान युवा खिलाड़ी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है। पिछले दो मैच में अय्यर ने लगातार दो अर्धशतक जड़ चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed