फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शमी की बेगम ने कठुआ रेप हादसे से की अपनी तुलना, वीडियो हो रहा वायरल

Thu, 26 Apr 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 26 Apr 2018 10:01 AM IST
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan said her story is like kathua rape case delhi-ncr
mohammed shami and hasin jahan

इंडियन क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने फिर एक बार विवादित बयान देकर सभी को चौका दिया है। हसीन जहां ने अपनी कहानी कठुआ रेप मामले जैसी बताई है। फर्क सिर्फ इतना है कि वह जिंदा है और 8 साल की मासूम इस दुनिया में नहीं है। लेकिन कुछ लोग उनको मारना चाहते हैं।

mohammed shami wife hasin jahan said her story is like kathua rape case delhi-ncr
mohammad shami

बता दें कि हसीन जहां कोलकाता में एक मार्च के लिए निकली थीं। यह मार्च जम्मू के कठुआ में हुए बच्ची के 8 दिनों तक गैंगरेप के विरोध में हुआ था। दोषियों को सजा मिले इसलिए वह इस मार्च में निकली थीं।

mohammed shami wife hasin jahan said her story is like kathua rape case delhi-ncr
mohammad shami

हसीन जहां ने कहा,'मेरा भी केस इसी के जैसा है, लेकिन मैं जिंदा हूं, इस मामले में पीड़िता के साथ जो हुआ, उससे मुझे भी गुजरना पड़ा, उन्होंने मेरे साथ रेप की योजना बनाई थी, इसके बाद वे मुझे मारकर बॉडी को एक जंगल में फेंक देना चाहते थे। दो महीने गुजर चुके हैं मैं इसके खिलाफ अकेले लड़ रही हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan said her story is like kathua rape case delhi-ncr
mohammed shami

हालांकि हसीन जहां के इस बयान पर अबतक मोहम्मद शमी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मालूम हो कि हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर घरेलू हिंसा और कई लड़कियों के साथ अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
mohammed shami wife hasin jahan said her story is like kathua rape case delhi-ncr
mohammed shami

हसीन जहां ने तो यह तक कहा है कि उनके पति मोहम्मद शमी ने उसपर उसके भाई के साथ संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया था। हसीन जहां ने आरोप लगाया था कि मोहम्मद शमी की मां और भाई उन्हें मारना चाहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed