टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते हुए पांच विकेट चटकाए। इस दौरान पांड्या ने 19 ओवर फेंके और मंबई के पांच बल्लेबाजों को शिकार बनाकर अपने फिट होने का सबूत पेश किया। टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर एमएसके प्रसाद ने खुद कहा कि रणजी के मौजूदा सीजन में पांड्या की टक्कर का कोई खिलाड़ी नहीं है।
हार्दिक पांड्या की धमाकेदार वापसी, गेंदबाजी देख फैंस बोले, 'कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट में जरूरत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरतलब है कि टी-20 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए पांड्या मैदान पर बुरी तरह घायल हो गए थे। इस वजह से उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दौर पर नहीं लाया गया था। हालांकि गेंदबाजी में पांड्या का यह शानदार प्रदर्शन देखने के बाद ट्विटर पर फैंस ने उन्हें वापस बुलाने की गुहार लगाई है।
चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला अपने नाम करने वाली टीम इंडिया दूसरा मैच पर्थ खेल रही है, जहां भारत की स्थिति बहुत ज्यादा अच्छी नहीं है। ऐसे में फैंस अपने चहेते ऑलराउडंर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या को काफी याद कर रहे हैं।
ट्विटर पर एक फैन ने लिखा, 'ऑस्ट्रेलियाई के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन का सामना हार्दिक पांडया कर सकते थे, लेकिन अफसोस वह इस दौरे पर नहीं है।'
Missing @hardikpandya7 against Nathan Lyon in this test the battle would have been treat 2 watch. Any update on Hardik pandya? #AUSvIND #ChhodnaMat @SPNSportsIndia In 54 innings, KL Rahul has 20 single digit scores - (5 ducks, 6 scores of 2).#AusvInd is their a possibility of hardik pandya returning for ind vs aus test squade for remaining 2 test
#aapkivani #aakashvani
वहीं कुछ फैंस ट्विटर पर पूछ रहे हैं कि क्या ऑस्ट्रेलिया दौर पर हार्दिक पांड्या की वापसी होने की कोई संभावना है क्या? एक फैन ने पांड्या की वापसी को लेकर केएल राहुल तक पर निशाना साध दिया।
I want Hardik Pandya to Replace KL Rahul in Squad for 3rd Test #AUSvIND 2nd Test. 2.6: WICKET! M Vijay (0) is out, b Mitchell Starc, 6/1 https://t.co/kN8fhHfivo #AusvInd Hardik Pandya incoming? 🤐 https://t.co/ou0tOftsqw