फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS Final: विश्व कप फाइनल में लगेगा ग्लैमर का तड़का, सारा तेंदुलकर से लेकर अनुष्का-अथिया तक देखेंगी मैच

Sat, 18 Nov 2023 12:29 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: रोहित राज Updated Sat, 18 Nov 2023 12:29 PM IST
सार

भारत-ऑस्ट्रेलिया मुकाबले को देखने के लिए स्टेडियम में सवा लाख दर्शक मौजूद रहेंगे। उनके अलावा कई मशहूर हस्तियों के पहुंचने की संभावना है। फाइनल मुकाबले में ग्लैमर का तड़का बॉलीवुड अभिनेत्रियां लगाएंगी।

विज्ञापन
IND vs AUS Final Sara Tendulkar Athiya Shetty Anushka Sharma ritika rivaba can be seen in stadium wc 2023
सारा तेंदुलकर, अथिया शेट्टी और अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप का फाइनल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमें 20 साल बाद फाइनल में आमने-सामने होंगी। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। टीम इंडिया की नजर बदला लेने पर है। स्टेडियम में मैच देखने के लिए सवा लाख दर्शक मौजूद रहेंगे। उनके अलावा कई मशहूर हस्तियों के पहुंचने की संभावना है।
IND vs AUS Final Sara Tendulkar Athiya Shetty Anushka Sharma ritika rivaba can be seen in stadium wc 2023
अनुष्का शर्मा और सारा तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
फाइनल मुकाबले में ग्लैमर का तड़का बॉलीवुड अभिनेत्रियां लगाएंगी। विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा और केएल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी स्टेडियम में मौजूद रह सकती हैं। इनदोनों के अलावा सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी नजर आ सकती हैं। सारा भारत के ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल की कथित गर्लफ्रेंड हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है।
IND vs AUS Final Sara Tendulkar Athiya Shetty Anushka Sharma ritika rivaba can be seen in stadium wc 2023
रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह और रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा - फोटो : सोशल मीडिया
रितिका और रिवाबा भी आ सकती हैं नजर
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह, ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा और स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की प्रीति नारायण मैच के दौरान स्टैंड में दिख सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS Final Sara Tendulkar Athiya Shetty Anushka Sharma ritika rivaba can be seen in stadium wc 2023
भारत बनाम विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
IND vs AUS Final Sara Tendulkar Athiya Shetty Anushka Sharma ritika rivaba can be seen in stadium wc 2023
पैट कमिंस और रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
बदला लेने पर टीम इंडिया की नजर
भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब उसकी नजर एक और बदले पर है। टीम इंडिया अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर 20 साल पहले फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed