फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: लॉर्ड्स में सर्वाधिक POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बने स्टोक्स, मैच के बाद बोले- बहुत खुश हूं

Mon, 14 Jul 2025 11:30 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 14 Jul 2025 11:30 PM IST
सार

स्टोक्स ने इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 44 रन बनाए। इसके बाद 63 रन खर्च करते हुए भारत के दो विकेट झटके। दूसरी पारी में उन्होंने 33 रन बनाए और 48 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन
ind vs eng 3rd test ben stokes speaks after winning lords test against india says i am happy know
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
इंग्लैंड ने भारत को 22 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ मेजबानों ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-2 की बढ़त हासिल कर ली। लॉर्ड्स में खेले गए इस मैच में इंग्लैंड ने 193 रनों का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 10 विकेट पर सिर्फ 170 रन ही बना पाई। तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
ind vs eng 3rd test ben stokes speaks after winning lords test against india says i am happy know
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
स्टोक्स ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
स्टोक्स ने इस मुकाबले में ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने पहली पारी में 44 रन बनाए। इसके बाद 63 रन खर्च करते हुए भारत के दो विकेट झटके। दूसरी पारी में उन्होंने 33 रन बनाए और 48 रन खर्च करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसी के साथ वह लॉर्ड्स में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने जो रूट (इंग्लैंड), ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) और स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड) को पीछे छोड़ दिया। इन तीनों खिलाड़ियों ने तीन-तीन बार इस मैदान पर प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता।
ind vs eng 3rd test ben stokes speaks after winning lords test against india says i am happy know
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
मैच के बाद क्या बोले स्टोक्स?
लॉर्ड्स टेस्ट के समापन के बाद स्टोक्स ने कहा- 'मैं कुछ बहुत ही बुरे दौर से गुजरा हूं, लेकिन अगर अपने देश को टेस्ट मैच में जीत दिलाने से आपको खुशी नहीं मिलती तो मुझे नहीं पता कि किस चीज से मिलती है। बशीर का आखिरी विकेट लेना तो मानो नियती थी। एक सच्चा योद्धा।'

स्टोक्स ने मैच में अपनी भूमिका पर कहा,  'जो दांव पर लगा था उसे लेकर कल मैं पूरी तरह से पस्त था। लेकिन मैच दांव पर था इसलिए मुझे कोई नहीं रोक सकता था। मैं एक ऑलराउंडर हूं, मुझे मैच को प्रभावित करने के चार मौके मिलते हैं और अगर एक भी चीज ठीक से काम नहीं करती… तो मैं और रन बनाना चाहता हूं, लेकिन आपके पास किसी भी चीज की चिंता करने का मौका नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs eng 3rd test ben stokes speaks after winning lords test against india says i am happy know
ऋषभ पंत - फोटो : PTI
'पहली पारी में पंत का रन आउट होना महत्वपूर्ण'
इस दौरान स्टोक्स ने स्वीकार किया कि पहली पारी में पंत का रन आउट होना महत्वपूर्ण लम्हा था। उन्होंने आगे कहा, 'स्पैल के बीच में मैं काफी उत्साहित था। एक्स्ट्रा कवर पर फील्डिंग करते हुए गेंद मेरे पास आई तो मैंने ऋषभ को हिचकिचाते हुए देखा। जब आप गेंद फेंकते हैं और जानते हैं कि वह स्टंप्स पर लगेगी तो यह एक बेहतरीन एहसास होता है।'
विज्ञापन
ind vs eng 3rd test ben stokes speaks after winning lords test against india says i am happy know
जोफ्रा आर्चर - फोटो : PTI
आर्चर की भूमिका पर भी बोले स्टोक्स
स्टोक्स ने बताया कि वह अब सिर्फ आराम करेंगे। उन्होंने आगे कहा- 'दो बहुत अच्छी टीमें आमने-सामने हैं। झूठ नहीं बोलूंगा, चार दिन बिस्तर पर पड़े रहना चाहता हूं।' तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने आज से ठीक छह साल पहले 2019 में इसी लार्ड्स मैदान पर वनडे विश्व कप के फाइनल में सुपर ओवर फेंका था और चार साल से अधिक समय बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करते हुए सोमवार को उन्होंने 55 रन देकर तीन विकेट चटकाते हुए इंग्लैंड की जीत में एक बार फिर अहम भूमिका निभाई।

स्टोक्स ने कहा, 'हां, यही एक वजह थी कि मैं आज सुबह मैंने जोफ (आर्चर) के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। आज से छह साल पहले उसने अहम भूमिका निभाई थी और मुझे लग रहा था कि वह कुछ खास करेगा और मैच का रुख पलट देगा। थोड़ी चर्चा हुई, ब्राइडन (कार्स) का स्पैल कमाल का था लेकिन मुझे लग रहा था कि जोफ वापसी के अपने पहले मैच में कुछ खास करेगा। हर बार जब उसके नाम की घोषणा होती है तो मैदान में हलचल मच जाती है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed