{"_id":"688516aa50a1f19dfb0dde01","slug":"ind-vs-eng-4th-test-day-4-highlights-india-vs-england-manchester-match-key-highlights-analysis-record-stats-2025-07-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Day-4: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला, गिल और राहुल ने संभाला मोर्चा; इंग्लैंड से भारत 137 रन पीछे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Day-4: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा मुकाबला, गिल और राहुल ने संभाला मोर्चा; इंग्लैंड से भारत 137 रन पीछे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sat, 26 Jul 2025 11:26 PM IST
सार
IND vs ENG 4th Test Highlights Day 4 : भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चौथे दिन दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। मेजबानों से फिलहाल भारत 137 रन पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लैंड को 311 रन की बढ़त मिली। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे।
विज्ञापन
1 of 6
केएल-गिल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में चौथे दिन दो विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। मेजबानों से फिलहाल भारत 137 रन पीछे है। इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लैंड को 311 रन की बढ़त मिली। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 358 रन बनाए थे। शनिवार का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 87 और शुभमन गिल 78 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं।
2 of 6
गिल-केएल
- फोटो : PTI
गिल और केएल ने संभाला मोर्चा
भारत की दूसरी पारी झटके के साथ शुरू हुई। क्रिस वोक्स ने टीम को पहले ही सत्र में दो झटके दिए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। दोनों अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद मोर्चा शुभमन गिल और केएल राहुल ने संभाला। दोनों के बीच स्टंप्स तक 373 गेंदों में 174 रनों की साझेदारी हो चुकी है। गिल 167 गेंदों में 10 चौके की मदद से 78 रन और केएल 210 गेंदों में आठ चौके की मदद से 87 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने दो विकेट झटके। दूसरी पारी में गिल ने 77 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का आठवां अर्धशतक पूरा किया। वहीं, केएल राहुल ने 141 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का 19वां अर्धशतक पूरा किया। पांचवें दिन भारत मैच ड्रॉ कराने की कोशिश करेगा। इसके लिए उसे पूरे दिन बल्लेबाजी करनी होगी और विकेट बचाने होंगे।
3 of 6
बेन स्टोक्स
- फोटो : PTI
669 पर ऑलआउट हुई इंग्लैंड की टीम
इंग्लैंड की पहली पारी 669 रन पर सिमट गई। इस तरह मेजबानों ने भारत पर 311 रन की बढ़त हासिल कर ली। मेहमानों ने पहली पारी में 10 विकेट पर 358 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए पहली पारी में जो रूट और बेन स्टोक्स ने शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, भारत के लिए रवींद्र जडेजा ने चार विकेट झटके। चौथे दिन का खेल सात विकेट पर 544 के स्कोर से शुरु हुआ। इंग्लैंड ने पहले सत्र में 125 रन बनाए और 669 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। इस दौरान बेन स्टोक्स ने 198 गेंदों में 141 रनों की धमाकेदार पारी खेली। उनके बल्ले से 11 चौके और तीन छक्के निकले। उन्होंने नौवें विकेट के लिए ब्रायडन कार्स के साथ 97 गेंदों में 95 रनों की साझेदारी निभाई। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने लियाम डॉसन को बोल्ड किया। वह 26 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
जैक क्राउली-बेन डकेट
- फोटो : PTI
क्राउली-डकेट बने मुसीबत
जैक क्राउली और बेन डकेट ने इंग्लैंड को पहली पारी में शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 166 रनों की साझेदारी हुई, जिसे रवींद्र जडेजा ने तोड़ा। उन्होंने क्राउली को अपना शिकार बनाया। वह 113 गेंदों में 13 चौके और एक छक्के की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद अपने टेस्ट करियर का पहला मुकाबला खेल रहे बेन डकेट ने अंशुल कंबोज को पवेलियन की राह दिखाई। डकेट 13 चौके की मदद से 94 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, वह छह रन से अपना शतक पूरा करने से चूक गए। दूसरे दिन का खेल 225/2 के स्कोर पर समाप्त हुआ। ओली पोप 42 गेंदों में 20 और जो रूट 27 गेंदों में 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे और भारत 133 रन पीछे था।
विज्ञापन
5 of 6
ओली पोप-जो रूट
- फोटो : PTI
रूट-पोप के बीच हुई 144 रन की साझेदारी
तीसरे दिन पहले सत्र में रूट और पोप ने 135 रनों की साझेदारी की और 332 रन बनाए। इसके बाद दूसरे सत्र में भारत को दिन की पहली सफलता मिली। वाशिंगटन सुंदर ने ओली पोप को केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। वह 71 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए जो रूट के साथ 231 गेंदों में 144 रनों की साझेदारी निभाई। इंग्लैंड को चौथा झटका वाशिंगटन सुंदर ने ही दिया। उन्होंने हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ तीन रन बना पाए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।