{"_id":"6888e37908f0e3c12e092ca2","slug":"ind-vs-eng-5th-test-gautam-gambhir-involved-in-altercation-with-surrey-groundsman-lee-fortis-know-matter-2025-07-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच क्यों हुआ विवाद? फोर्टिस ने गौतम को दी शिकायत की धमकी; जानें मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: गंभीर और पिच क्यूरेटर के बीच क्यों हुआ विवाद? फोर्टिस ने गौतम को दी शिकायत की धमकी; जानें मामला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, द ओवल
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 29 Jul 2025 08:36 PM IST
सार
मैनचेस्टर टेस्ट के बाद भारतीय टीम सोमवार को लंदन पहुंची। मंगलवार को टीम ने ओवल में वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। इस दौरान गौतम गंभीर और सरे के मुख्य ग्राउंड्समैन के बीच तीखी बहस हो गई। आइये यहां जानते हैं पूरा मामला...
भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और ओवल के पिच क्यूरेटर ली फोर्टिस के बीच मंगलवार को तीखी बहस हो गई। इस दौरान गंभीर काफी गुस्से में नजर आए और उन्हें फोर्टिस को जाने का इशारा भी करते देखा गया। बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला लंदन के ओवल पर खेला जाएगा। 31 जुलाई से शुरू होने वाले मैच से पहले विवाद हो गया।
Trending Videos
2 of 7
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
पिच के करीब आने को लेकर हुई बहस
मैनचेस्टर टेस्ट के बाद भारतीय टीम सोमवार को लंदन पहुंची। मंगलवार को टीम ने ओवल में वैकल्पिक प्रशिक्षण सत्र में भाग लिया। इस दौरान गौतम गंभीर और सरे के मुख्य ग्राउंड्समैन के बीच तीखी बहस हो गई। ईएसपीएनक्रिकइनफो की रिपोर्ट के अनुसार, ली फोर्टिस पिच के ज्यादातर हिस्से को भारतीय टीम द्वारा प्रशिक्षण के लिए इस्तेमाल करने से खुश नहीं थे। उन्होंने कुछ खिलाड़ियों और कोच के पिच के करीब आने पर भी चिंता जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
भारतीय टीम का अभ्यास सत्र
- फोटो : PTI
फोर्टिस ने गंभीर को दी शिकायत की धमकी
रिपोर्ट के अनुसार, जिस वक्त भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक फोर्टिस से इस संबंध में चर्चा कर रहे थे तभी गंभीर बीच में आ गए। फोर्टिस को गंभीर से यह कहते हुए सुना गया कि वे बहस न करें और यदि वे ऐसा करते रहे तो उन्हें 'मैच रेफरी को रिपोर्ट करना होगा।' कोटक और फोर्टिस नेट के किनारे बातचीत करते रहे। फिर गंभीर ने कोटक से कहा कि वह फोर्टिस से बातचीत में न पड़ें और कहा कि वह (फोर्टिस) जाकर मैच रेफरी को रिपोर्ट कर सकते हैं।
4 of 7
गंभीर
- फोटो : PTI
'आप हमें नहीं बता सकते'
जब फोर्टिस ने उन्हें फिर से चेतावनी दी, तो गंभीर को यह कहते सुना गया, 'आप इसे बंद करें। आप हमें यह नहीं बता सकते कि हमें क्या करने की जरूरत है..ठीक है। आपको हमें बताने की जरूरत नहीं है। आप मेरी टीम में से किसी को भी यह नहीं बता सकते कि हमें क्या करने की जरूरत है। आपको हमें बताने का कोई अधिकार नहीं है। आप सिर्फ एक ग्राउंड्समैन हैं, आप अपनी क्षमता में रहें। आप सिर्फ एक ग्राउंड्समैन हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं।'
विज्ञापन
5 of 7
गंभीर-आकाश दीप
- फोटो : PTI
पिच से 2.5 मीटर दूर रहने को कहा गया
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कोटक ने सफाई दी। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, गंभीर और उनकी टीम को अजीब लगा जब उन्हें पिच से दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया जबकि उन्होंने स्पाइक्स भी नहीं पहन रखे थे। कोटक ने कहा, 'जब हममें से कुछ कोच विकेट देखने गए तो ग्राउंड स्टाफ के एक सदस्य ने कहा कि कम से कम 2.5 मीटर दूर रहो जो थोड़ा आश्चर्यजनक था। क्योंकि यह पिच थी और मैच अगले दिन शुरू हो रहा है। यह पांच दिवसीय टेस्ट होगा और हम अपने जॉगर्स में खड़े थे इसलिए हमें थोड़ा अजीब लगा।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।