फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने को लेकर आई जो रूट की प्रतिक्रिया, बोले- मैं उनका प्रशंसक हूं, लेकिन...

Sun, 27 Jul 2025 11:21 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 27 Jul 2025 11:21 AM IST
सार

यॉर्कशर के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को रिकी पोंटिंग के 13,378 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और अब उनके नाम 157 टेस्ट मैचों में 13,409 रन हैं जिससे वह अब तेंदुलकर के 15,921 रन से पीछे हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Joe Root reaction on brink of breaking Sachin Tendulkar test record, said- I am his fan, but...
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter
फैब-फोर के जो रूट इन दिनों रिकॉर्ड्स पर रिकॉर्ड्स बनाते जा रहे हैं। भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में उन्होंने शतक लगाकर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया। वह सचिन तेंदुलकर के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। सचिन के रिकॉर्ड से वह बस 2512 रन पीछे हैं। जिस तरह के फॉर्म में रूट हैं, वह आने वाले दो-तीन साल में सचिन को पीछे छोड़ सकते हैं। 


महान क्रिकेटर तेंदुलकर के कराची में टेस्ट डेब्यू के एक साल से भी ज्यादा समय बाद दिसंबर 1990 में इंग्लैंड में रूट का जन्म हुआ था। रूट बड़े होकर वही करना चाहते थे जो उनकी पीढ़ी के ज्यादातर क्रिकेट प्रेमी बच्चे करते थे। यह है मास्टर ब्लास्टर की तरह खेलने की कोशिश। तीन दशक से भी ज्यादा समय बाद रूट अब खुद सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वालों की सूची में तेंदुलकर के बाद दूसरे स्थान पर हैं।
IND vs ENG: Joe Root reaction on brink of breaking Sachin Tendulkar test record, said- I am his fan, but...
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : PTI
रूट ने युवा खिलाड़ी के तौर पर तेंदुलकर की विरासत से प्रेरित होने के सफर पर बात करते हुए सोनी लिव पर हर्षा भोगले से कहा, 'वह खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने जो भी दबाव झेला और जो कुछ भी हासिल किया, वह अविश्वसनीय था।' यॉर्कशर के इस खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को रिकी पोंटिंग के 13,378 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया और अब उनके नाम 157 टेस्ट मैचों में 13,409 रन हैं जिससे वह अब तेंदुलकर के 15,921 रन से पीछे हैं।

रूट ने 2012 के नागपुर टेस्ट में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया था और यह वह सीरीज थी जिसने तेंदुलकर के करियर का अंतिम पड़ाव तय किया था। उस पल को याद करते हुए रूट ने कहा, 'आपके सामने कोई ऐसा खिलाड़ी था जिसे आपने बचपन में खेलते देखा था और आप उनकी तरह खेलना चाहते थे और फिर आपको उसके खिलाफ खेलने का मौका भी मिल गया।
IND vs ENG: Joe Root reaction on brink of breaking Sachin Tendulkar test record, said- I am his fan, but...
जो रूट और सचिन तेंदुलकर - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मेरा मतलब है कि उन्होंने मेरे जन्म से पहले ही टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण कर लिया था और फिर आप खुद को उनके खिलाफ टेस्ट मैच में खेलते हुए पाते हैं। तो यह अद्भुत था। भारत जाना एक अविश्वसनीय अनुभव था। सचिन के बल्लेबाजी करने के लिए आते ही पूरी भीड़ तालियां बजाने लगती। यह देखना अजीब था, लेकिन यह उस खिलाड़ी की महानता को दर्शाता है।' तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने के बारे में पूछे जाने पर रूट ने ‘बीबीसी टेस्ट मैच स्पेशल’ को बताया, 'यह ऐसा कुछ नहीं है जिस पर मैं ध्यान लगाऊंगा। इस तरह की चीजें खेलते हुए अपने आप हो जानी चाहिए।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed