सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: ब्रॉड ने पांचवें टेस्ट के लिए आर्चर को आराम देने की मांग की, इस ऑलराउंडर को खिलाने की दी सलाह

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Jul 2025 12:03 PM IST
सार

ब्रॉड ने कहा, 'हम चार साल तक फिर से आर्चर को बाहर नहीं रख सकते और फिर वापसी के बाद उससे इतनी ज्यादा गेंदबाजी कराके फिर अगले चार साल तक बाहर नहीं कर सकते।'

विज्ञापन
IND vs ENG: Stuart Broad demanded to rest Archer for 5th test, advised to play Gus Atkinson England team
जोफ्रा आर्चर - फोटो : ANI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवें और आखिरी टेस्ट की शुरुआत 31 जुलाई से लंदन के द ओवल मैदान में होगी। भारतीय टीम ने खुद को इस सीरीज में जीवित रखा है। चौथे टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अब टीम इंडिया की नजर आखिरी टेस्ट को जीतकर सीरीज 2-1 से बराबर करने पर होगी। हालांकि, सबसे बड़ी दिक्कत चौथे और पांचवें टेस्ट के बीच कम गैप की है। इससे खिलाड़ियों को आराम का ज्यादा मौका नहीं मिलेगा। इंग्लैंड की टीम सबसे ज्यादा परेशान होगी, क्योंकि टीम के ज्यादातर खिलाड़ी लगातार चार टेस्ट खेल चुके हैं। ऐसे में स्टुअर्ट ब्रॉड का बयान सामने आया है और उन्होंने प्लेइंग-11 में कुछ बदलाव की मांग की है।
Trending Videos
IND vs ENG: Stuart Broad demanded to rest Archer for 5th test, advised to play Gus Atkinson England team
बेन स्टोक्स - फोटो : PTI
चौथे टेस्ट के दौरान इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स खुद परेशानी में दिखे थे। उनके कमर में दर्द था। वहीं, स्टोक्स ने मैच के बाद कहा भी था कि उनके खिलाड़ी थके हुए हैं और अगले मैच से पहले खिलाड़ियों की स्थिति को देखकर ही प्लेइंग-11 का फैसला होगा। ऐसे में ब्रॉड ने जोफ्रा आर्चर को आराम देकर गस एटकिंसन को खिलाने की मांग की है। आर्चर ने इस सीरीज के जरिये चार साल बाद टेस्ट में वापसी की थी। वह चोट से जूझते रहे हैं। ऐसे में लगातार तीन टेस्ट से उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। गस एटकिंसन एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं और उनके नाम टेस्ट शतक भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Stuart Broad demanded to rest Archer for 5th test, advised to play Gus Atkinson England team
ब्रॉड-एंडरसन - फोटो : ANI
ब्रॉड का मानना है कि आर्चर को आराम देना चाहिए। आर्चर ने लॉडर्स टेस्ट में वापसी करते हुए तीसरी गेंद पर ही विकेट लिया और मैच में पांच विकेट चटकाए थे। उन्होंने मैनचेस्टर में पिछला टेस्ट भी खेला था। ब्रॉड ने स्काई स्पोटर्स से कहा, 'हम चार साल तक फिर आर्चर को बाहर नहीं रख सकते और फिर वापसी के बाद उनसे इतनी ज्यादा गेंदबाजी कराके चार साल तक खुद को परेशानी में नहीं डाल सकते।' आर्चर ने मैनचेस्टर में चार विकेट लिए, जबकि इंग्लैंड के बाकी गेंदबाज लय के लिये जूझते नजर आए।
IND vs ENG: Stuart Broad demanded to rest Archer for 5th test, advised to play Gus Atkinson England team
गस एटकिंसन - फोटो : ANI
ब्रॉड ने कहा, 'मुझे लगता है कि गस एटकिंसन को खेलना चाहिए। उन पर इतना कार्यभार नहीं रहा है और उन्हें मौका मिलना चाहिए। टेस्ट क्रिकेट में अभी तक शीर्ष स्तर की टीमों के खिलाफ उन्हें आजमाया नहीं गया है। ब्रायडन कार्स ने चौथे टेस्ट में पूरी कोशिश की, लेकिन वह थके हुए लग रहे थे। जोश टंग ने पहला टेस्ट खेला और निचले क्रम के बल्लेबाजों के ही विकेट लिए, लेकिन वह भी आर्चर के विकल्प हो सकते हैं।'
विज्ञापन
IND vs ENG: Stuart Broad demanded to rest Archer for 5th test, advised to play Gus Atkinson England team
इंग्लैंड की टीम - फोटो : PTI
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि चार साल बाद वापसी करने पर आर्चर को तीन टेस्ट खिलाने चाहिए। अगर एटकिंसन फिट हैं तो उनके घरेलू मैदान पर उन्हें जरूर उतारना चाहिए। इस सीरीज के बाद इंग्लैंड को नवंबर में ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है और एशेज सीरीज खेलनी है। किसी मुख्य तेज गेंदबाज के चोटिल होने से इंग्लैंड को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्स को भी आराम मिल सकता है। इंग्लैंड के पास पेस बॉलिंग ऑलराउंडर के रूप जेमी ओवरटन का भी विकल्प मौजूद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed