फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: क्या वापसी कर पाएगी टीम इंडिया? पहली पारी में 150+ रन से पिछड़ने के बाद महज दो मैच जीत पाया भारत

Sat, 26 Jul 2025 11:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Jul 2025 11:45 AM IST
सार

क्या टीम इंडिया मैनचेस्टर में वापसी कर पाएगी? क्या मैनचेस्टर में भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट जीतकर इतिहास रच पाएगी? आंकड़े भारत के खिलाफ हैं...150+ से पिछड़ने के बाद रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है...आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IND vs ENG Team India Comeback Scenario Record, won 2 Test after conceding 150+ runs lead in first innings
भारत बनाम इंग्लैड - फोटो : PTI
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला मैनचेस्टर में जारी है। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने ्पनी पहली पारी में सात विकेट पर 544 रन बना लिए हैं और भारत के खिलाफ अपनी पकड़ काफी मजबूत कर ली है। भारतीय टीम की पहली पारी 358 रन पर सिमटी थी, जिससे इंग्लैंड की कुल बढ़त अब 186 रन की हो गई है। भारत पर जब-जब विपक्षी टीमों ने पहली पारी में 150+ रन की बढ़त हासिल की है, उन मैचों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। ऐसे में 127 टेस्ट में से भारतीय टीम सिर्फ दो मैच जीत पाई है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या टीम इंडिया मैनचेस्टर में वापसी कर पाएगी? क्या मैनचेस्टर में भारतीय टीम अपना पहला टेस्ट जीतकर इतिहास रच पाएगी?
IND vs ENG Team India Comeback Scenario Record, won 2 Test after conceding 150+ runs lead in first innings
भारत बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट - फोटो : PTI
भारत के खिलाफ अब तक 127 टेस्ट में ऐसा हुआ है जब विपक्षी टीम ने पहली पारी में 150 या उससे ज्यादा रन की बढ़त हासिल की है। इनमें से टीम इंडिया ने दो जीते हैं, जबकि 93 टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा। 32 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। इस समीकरण में भारत का जीत प्रतिशत 1.57 का है। ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि इंग्लैंड को चौथे दिन जल्द से जल्द समेटा जाए और पारी से हार को टाला जाए। साथ ही अच्छी बढ़त हासिल कर इंग्लैंड को ट्रैप किया जाए। टेस्ट में दो दिन बचे हैं और पांचवें दिन बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा। 
IND vs ENG Team India Comeback Scenario Record, won 2 Test after conceding 150+ runs lead in first innings
भारत बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर टेस्ट - फोटो : PTI
इंग्लैंड ने 544 रन बना लिए हैं। पिछली बार टीम इंडिया के खिलाफ विदेशी जमीन पर किसी विपक्षी ने 500+ रन 2015 में बनाया था। तब सिडनी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में सात विकेट पर 572 रन बनाए थे। इसके बाद सिर्फ इंग्लैंड ही ऐसी टीम रही है, जिसने भारत के खिलाफ तीन 500+ रन बनाए हैं। हालांकि, इस टेस्ट मैच से पहले पिछले दो 500+ रन भारतीय सरजमीं पर आए हैं। इंग्लैंड ने 2016 में राजकोट टेस्ट में 537 रन और 2021 में चेन्नई टेस्ट में 578 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG Team India Comeback Scenario Record, won 2 Test after conceding 150+ runs lead in first innings
रूट ने 150 रन बनाए - फोटो : PTI
जो रूट ने 38वां टेस्ट शतक जड़ा। उन्होंने 150 रन की पारी खेली। रूट ने अपनी इस यादगार पारी के दौरान ओली पोप (71) के साथ तीसरे विकेट के लिए 144 और बेन स्टोक्स के साथ 142 रन की साझेदारी की। रूट ने अपनी 248 गेंद की शानदार पारी के दौरान 14 चौके लगाने के साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम किये। वह 120 के व्यक्तिगत स्कोर पर पहुंचते ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13378) को पछाड़कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गये। अपना 157वां टेस्ट खेल रहे 34 साल के रूट ने दिन के पहले सत्र में सबसे ज्यादा टेस्ट रन के मामले में भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ (13288 रन) और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व महान हरफनमौला जैक कैलिस (13289 रन) को पीछे छोड़ा। वह अब सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (15921 रन) से पीछे हैं।
विज्ञापन
IND vs ENG Team India Comeback Scenario Record, won 2 Test after conceding 150+ runs lead in first innings
जो रूट - फोटो : PTI
भारत के खिलाफ 2012 में नागपुर टेस्ट डेब्यू करने वाले रूट ने इस देश के खिलाफ अपना 12वां शतक जड़कर एक और रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ के भारत के खिलाफ 11 टेस्ट शतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। रूट के टेस्ट करियर का यह 38वां शतक हैं। वह खेल के सबसे लंबे प्रारूप में शतक बनाने वालों की सूची में श्रीलंका के पूर्व दिग्गज कुमार संगकारा के साथ चौथे स्थान पर आ गए हैं। इस सूची में उनसे आगे तेंदुलकर (51), जैक कैलिस (45) और पोंटिंग (41) हैं। भारतीय गेंदबाजों पर थकान का असर साफ दिख रहा था। बुमराह (95 रन पर एक विकेट) 130 के आस-पास की गति से गेंदबाजी कर रहे थे, जबकि अंशुल कंबोज भी प्रभावित करने में नाकाम रहे। मोहम्मद सिराज (113 रन पर एक विकेट) ने दमखम से गेंदबाजी की, लेकिन किस्मत का साथ नहीं मिला।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed