{"_id":"6877579e4216b4521c0609ed","slug":"ind-vs-eng-where-match-turned-at-lords-ravi-shastri-says-on-india-top-order-urged-to-show-mental-toughness-2025-07-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: लॉर्ड्स में कहां पलटा मैच? शास्त्री ने कहा- शीर्ष क्रम ने थोड़ी और मानसिक दृढ़ता दिखाई होती तो...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: लॉर्ड्स में कहां पलटा मैच? शास्त्री ने कहा- शीर्ष क्रम ने थोड़ी और मानसिक दृढ़ता दिखाई होती तो...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:11 PM IST
सार
शास्त्री ने 'द आईसीसी रिव्यू' में कहा, 'इस टेस्ट मैच में मेरे लिए सबसे अहम मोड़, पहली पारी में ऋषभ पंत का रन आउट होना था।' शास्त्री ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की सूझबूझ की सराहना की, जिन्होंने तीसरे दिन लंच के समय पंत को 74 के निजी स्कोर पर रन आउट करवाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।
विज्ञापन
1 of 7
रवि शास्त्री ने बयान दिया है
- फोटो : ANI/PTI
Link Copied
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने पहली पारी में ऋषभ पंत के आउट होने और दूसरी पारी में करुण नायर के विकेट को लॉर्ड्स टेस्ट का टर्निंग पॉइंट बताया। उन्होंने कहा कि इन विकेटों ने मैच को इंग्लैंड के पक्ष में मोड़ दिया। इंग्लैंड ने 22 रनों की मामूली जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली। 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 170 रनों पर ढेर हो गई।
Trending Videos
2 of 7
केएल राहुल और ऋषभ पंत
- फोटो : PTI
'पंत का रन आउट होना टर्निंग पॉइंट'
शास्त्री ने 'द आईसीसी रिव्यू' में कहा, 'इस टेस्ट मैच में मेरे लिए सबसे अहम मोड़, पहली पारी में ऋषभ पंत का रन आउट होना था।' शास्त्री ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की सूझबूझ की सराहना की, जिन्होंने तीसरे दिन लंच के समय पंत को 74 के निजी स्कोर पर रन आउट करवाकर अपनी टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। शास्त्री ने कहा, 'बेन स्टोक्स ने लंच के समय शानदार सूझबूझ का परिचय दिया, क्योंकि भारत बढ़त बना सकता था और इससे टीम इंडिया जीत की स्थिति में होती।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
करुण नायर
- फोटो : bcci-x
'करुण में एकाग्रता की भारी कमी दिखी'
करुण और केएल राहुल ने चौथे दिन दूसरी पारी में भारत का स्कोर एक विकेट पर 41 रन तक पहुंचाया था। इसके कुछ देर बाद करुण तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हो गए। इससे इंग्लैंड को हावी होने का मौका मिला और भारत का स्कोर दो विकेट पर 42 रन से सात विकेट पर 82 रन हो गया। मेजबान टीम मजबूत स्थिति में आ गई। शास्त्री ने कहा कि करुण की एकाग्रता में भारी कमी थी। उन्होंने कहा, 'मुझे लगा कि करुण नायर की एकाग्रता में भारी चूक थी। उन्होंने एक सीधी गेंद और एक नो-बॉल को छोड़ दिया और इंग्लैंड के लिए रास्ता खोल दिया। मुझे लगा कि उस आउट होने के समय ने स्थिति बदल दी।'
4 of 7
बुमराह-जडेजा
- फोटो : PTI
'82 को 22 रनों तक लाना एक बड़ी उपलब्धि'
पूर्व भारतीय कप्तान ने यह भी कहा कि भारतीय शीर्ष क्रम को दूसरी पारी में थोड़ी और समझदारी दिखानी चाहिए थी। उन्होंने कहा, 'आपने देखा होगा कि जब सिराज ने बल्लेबाजी की, जब बुमराह ने बल्लेबाजी की, जब जडेजा ने बल्लेबाजी की, एक बार जब गेंद 40 ओवर पुरानी हो गई, तो उन्होंने शायद ही कोई गलती की। वे डिफेंस में मजबूत थे। जब 82 रन बनाने थे तो ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड यह मैच 10 मिनट में खत्म कर देगा, लेकिन उस 82 या 83 रनों को 22 रनों तक लाना एक बड़ी उपलब्धि थी।'
विज्ञापन
5 of 7
सिराज-जडेजा
- फोटो : PTI
'शीर्ष क्रम ने मानसिक दृढ़ता दिखाई होती तो...'
शास्त्री ने कहा, 'इससे पता चलता है कि अगर चौथे दिन के अंत में, अगर शीर्ष क्रम ने थोड़ी और मजबूती और मानसिक दृढ़ता दिखाई होती, तो यह मैच भारत का होता।' शास्त्री ने कहा कि भारत के पास सीरीज में वापसी करने की क्षमता है, लेकिन उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि अगर मेहमान टीम को अच्छी शुरुआत मिलती, तो वे 3-0 से आगे होते। उन्होंने कहा, 'इस लॉर्ड्स टेस्ट ने मुझे 2021 के लॉर्ड्स टेस्ट की याद दिला दी। तब भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी। स्कोर लगभग एक जैसे थे, 300-300 और फिर दूसरी पारी में विकेटों का पतन। तब भारत जीत गया था। इस बार इंग्लैंड की बारी थी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।