फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: मैनचेस्टर टेस्ट में क्यों नहीं चला बुमराह का जादू? इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ट्रॉट ने बताई वजह

Sat, 26 Jul 2025 12:40 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैनचेस्टर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 26 Jul 2025 12:40 PM IST
सार

ट्रॉट ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, 'बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की और उनके इकोनॉमी रेट से भी इसका पता चलता है। बस किस्मत ने उनका थोड़ा साथ नहीं दिया।'

विज्ञापन
IND vs ENG: Why Bumrah magic not worked in Manchester Test? Former England batter Jonathon Trott explains
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट - फोटो : PTI
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर जोनाथन ट्रॉट का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह दूसरे छोर से मदद मिलने पर अधिक सफल रहते हैं। पांच मैचों की सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही भारतीय टीम चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड से 186 रन पीछे है। बुमराह को अभी तक इस मैच में सफलता हासिल करने के लिए जूझना पड़ा है।

 
IND vs ENG: Why Bumrah magic not worked in Manchester Test? Former England batter Jonathon Trott explains
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट - फोटो : PTI
ट्रॉट ने जियोहॉटस्टार पर बात करते हुए कहा, 'बुमराह ने अच्छी गेंदबाजी की और उनके इकोनॉमी रेट से भी इसका पता चलता है। बस किस्मत ने उनका थोड़ा साथ नहीं दिया। असल में मुद्दा दोनों छोर से दबाव बनाने का है। बुमराह को जब दूसरे छोर से सहयोग मिलता है तो वह काफी सफल रहते हैं और शुक्रवार को ऐसा नहीं था। जब आप गेंदबाजी इकाई के रूप में थोड़ा कमजोर होते हैं तो दोनों छोर से दबाव बनाना महत्वपूर्ण हो जाता है।'
IND vs ENG: Why Bumrah magic not worked in Manchester Test? Former England batter Jonathon Trott explains
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट - फोटो : PTI
ट्रॉट ने कहा, 'अंशुल कंबोज टेस्ट क्रिकेट की जरूरतों पर खरे नहीं उतर पाए। एक क्षेत्र जिसमें भारत सुधार कर सकता था, वह है उनका गेंदबाजी संयोजन। तेज़ गेंदबाज़ों ने लगभग 82 ओवर किए और केवल तीन विकेट लिए, जबकि स्पिन गेंदबाज़ों ने सिर्फ 52 ओवर में चार विकेट लिए। यह एक ऐसी चीज है जिसकी उन्हें फिर से समीक्षा करनी होगी।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs ENG: Why Bumrah magic not worked in Manchester Test? Former England batter Jonathon Trott explains
भारत बनाम इंग्लैंड चौथा टेस्ट - फोटो : PTI
बुमराह भी एक खास उपलब्धि हासिल करने की रेस में हैं। उन्होंने शुक्रवार को जेमी स्मिथ का विकेट लिया। इसी के साथ इंग्लैंड में उनके 50 टेस्ट विकेट पूरे हो गए। वह ईशांत शर्मा के बाद इंग्लिश सरजमीं पर टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारती हैं। बुमराह ईशांत की बराबरी से एक विकेट दूर हैं। वहीं, बुमराह पाकिस्तान के वसीम अकरम (53 विकेट) और ईशांत के बाद इंग्लैंड में 50 या इससे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे एशियाई गेंदबाज भी हैं।

इंग्लैंड में भारतीय गेंदबाजों द्वारा सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट
गेंदबाज पारियां विकेट
ईशांत शर्मा 24 51
जसप्रीत बुमराह 22 50*
कपिल देव 22 43
मोहम्मद शमी 25 42
अनिल कुंबले 19 36
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed