फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: भारत के खिलाफ मैच से पहले बाबर ने पाकिस्तानी टीम को दी खास सलाह, दबाव से निपटने का तरीका भी बताया

Sun, 02 Jun 2024 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 02 Jun 2024 05:47 PM IST
सार

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में अभी तक जो सात मैच खेले हैं उनमें से उसे केवल एक में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान में 2021 टी20 विश्व कप में भारत को 10 विकेट से हराया था।

विज्ञापन
IND vs PAK: Babar Azam special advice to Pakistan team, also told how to deal with pressure T20 World Cup 2024
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। हालांकि, फैंस को नौ जून का बेसब्री से इंतजार है। उस दिन भारत का सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुटी हुई हैं। हालांकि, इस खास मैच के लिए पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम और उनकी टीम ने एक खास तरीका अपनाया है। बाबर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर बना माहौल, अपेक्षाओं का बोझ और दबाव खिलाड़ियों को नर्वस बना देता है। इसलिए उन्होंने रविवार को होने वाले मैच से पहले अपने खिलाड़ियों को शांत बने रहने और अपने बेसिक्स पर कायम रहने की सलाह दी है।
IND vs PAK: Babar Azam special advice to Pakistan team, also told how to deal with pressure T20 World Cup 2024
पाकिस्तान के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला
भारत-पाकिस्तान के बीच आंकड़े
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 विश्व कप में अभी तक जो सात मैच खेले हैं उनमें से उसे केवल एक में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान में 2021 टी20 विश्व कप में भारत को 10 विकेट से हराया था। बाबर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के एक पॉडकास्ट में कहा- भारत और पाकिस्तान के मुकाबले पर किसी अन्य मैच की तुलना में ज्यादा चर्चा होती है। इसके लिए पूरी तरह से अलग माहौल तैयार किया जाता है। सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं बल्कि फैंस में भी इसको लेकर उत्साह रहता है।
IND vs PAK: Babar Azam special advice to Pakistan team, also told how to deal with pressure T20 World Cup 2024
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : PTI
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर काफी चर्चा
उन्होंने कहा, 'दुनिया के किसी भी कोने में भी भारत और पाकिस्तान के मैच को लेकर चर्चा करते हुए लोग मिलेंगे। हर कोई अपने देश का समर्थन करता है। हर फैन इस मैच का बेसब्री से इंतजार करता है और उसका ध्यान इस खास मैच पर लगा रहता है। निश्चित तौर पर खिलाड़ियों से काफी अपेक्षा होती है और इससे वह थोड़ा नर्वस हो जाते हैं। आप इससे कैसे निपटते हैं, यह आप पर निर्भर करता है। जितना आप बुनियादी चीजों पर ध्यान देंगे उतना ही एक खिलाड़ी के रूप में आपके लिए चीजें आसान हो जाएंगी। मैच से पहले अगर आप शांत बने रहते हैं और अपनी मेहनत पर विश्वास रखते हैं तो चीजें आसान हो जाती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs PAK: Babar Azam special advice to Pakistan team, also told how to deal with pressure T20 World Cup 2024
पाकिस्तान टीम - फोटो : ICC/PCB
बाबर को 2022 में हारने का मलाल
पाकिस्तान के कप्तान को 2022 के टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ जीत दर्ज नहीं कर पाने का अब भी मलाल है। उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि 2022 में हमें भारत के खिलाफ मैच जीतना चाहिए था, लेकिन उन्होंने हमसे जीत छीन ली। सबसे ज्यादा दुख जिम्बाब्वे के खिलाफ हार से हुई। भारत के खिलाफ हार से इसलिए दुख हुआ क्योंकि हमने तब अच्छी क्रिकेट खेली थी और लोग हमारे प्रदर्शन की तारीफ कर रहे थे।

बाबर ने कहा कि आईसीसी ट्रॉफी जीतना उनका सपना है। उन्होंने कहा, 'एक बल्लेबाज के रूप में मैंने काफी कुछ हासिल किया है और कप्तान के रूप में मैंने कई सीरीज जीती हैं। हालांकि, आईसीसी ट्रॉफी जीतना एक प्रेरणा है। आप तब अलग तरह के स्तर पर होते हैं और आपको काफी तारीफ मिलती है। इसलिए मेरा सपना आईसीसी ट्रॉफी जीतना और उसे पाकिस्तान को सौंपना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed