{"_id":"665c53d3407966c2350706a6","slug":"t20-world-cup-yuvraj-singh-gave-success-mantra-to-team-india-said-hope-icc-trophy-wait-will-end-2024-06-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 WC: 'विरोधी पर ध्यान देने...', युवराज ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, फाइनल के लिए दो टीमें भी चुनीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: 'विरोधी पर ध्यान देने...', युवराज ने टीम इंडिया को दिया जीत का मंत्र, फाइनल के लिए दो टीमें भी चुनीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 02 Jun 2024 04:43 PM IST
सार
युवराज का मानना है कि भारतीय टीम में स्किल और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और अगर वह टी20 विश्व कप में विरोधी टीम पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता के साथ खेले तो वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार खत्म कर सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
युवराज सिंह
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है। भारतीय टीम दूसरी बार टी20 चैंपियन बनने के लिए उतरी है। भारत अपना पहला मैच पांच जून आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। इसके बाद टीम को नौ जून को पाकिस्तन, 12 जून को अमेरिका और 15 जून को कनाडा से भिड़ना है। हालांकि, टीम इंडिया के लिए विश्व कप जीतने तक का सफर आसान नहीं रहने वाला है। भारत को कई मुश्किल चुनौतियों का सामना करना है। भारतीय टीम को 2007 में टी20 चैंपियन और 2011 में वनडे चैंपियन बनाने वाले युवराज सिंह ने रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम को सक्सेस मंत्र दिया है।
2 of 6
2007 मेें चैंपियन बनी टीम इंडिया
- फोटो : ICC
दूसरी बार खिताब जीतने उतरी टीम इंडिया
युवराज का मानना है कि भारतीय टीम में स्किल और आत्मविश्वास की कोई कमी नहीं है और अगर वह टी20 विश्व कप में विरोधी टीम पर ध्यान देने के बजाय अपनी क्षमता के साथ खेले तो वह आईसीसी ट्रॉफी जीतने का लंबा इंतजार खत्म कर सकती है। भारत ने अपना अंतिम आईसीसी टूर्नामेंट 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था। इससे दो साल पहले युवराज के शानदार प्रदर्शन से भारत ने वनडे विश्व कप जीता था। भारत ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप भी जीता था जिसमें युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ लीग मैच में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए थे।
3 of 6
भारतीय क्रिकेट टीम
- फोटो : Screen Grab
'खिताब जीत सकता है भारत'
युवराज से जब भारत के पिछले एक दशक से भी अधिक समय से आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत पाने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, 'मेरा मानना है कि बड़े टूर्नामेंट जीतने के लिए हमारे पास आत्मविश्वास है। अगर भारत खुद पर विश्वास रखे और अपनी पूरी क्षमता से खेले तो वह खिताब जीत सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : PTI
युवराज का सक्सेस मंत्र
युवराज को टी20 विश्व कप के लिए आईसीसी का एंबेसडर भी चुना गया है। उनके अलावा उसेन बोल्ट, शाहिद अफरीदी जैसे दिग्गज एथलीट्स को भी एंबेसडर बनाया गया है। युवी ने कहा- पहले के टूर्नामेंट में भी हमने इन्हीं चीजों पर गौर करके जीत हासिल की थी। हमने तब अपने मजबूत पक्षों पर ध्यान दिया था। हमें इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए कि विपक्षी टीम हमें कहां नुकसान पहुंचा सकती है। हमें अपने मजबूत पक्षों पर गौर करना होगा। हमारे पास कई मैच विजेता खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
5 of 6
टी20 विश्व कप 2024
- फोटो : PTI
'आईपीएल तैयारी के लिए सबसे बेहतरीन मंच'
उन्होंने कहा, 'आईसीसी विश्व कप की तैयारी के लिए आईपीएल सबसे बेहतरीन मंच है और मुझे पूरी आशा है कि यह शानदार टूर्नामेंट होगा। अगर भारत जीतता है तो यह हमारे लिए शानदार पल होगा। भारत को आईसीसी ट्रॉफी जीते हुए लंबा समय हो गया है। उम्मीद है कि इस बार हमारी टीम यह इंतजार खत्म कर देगी।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।